translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/kingofthejews.md

4.0 KiB

यहूदियों का राजा, यहूदियों का राजा

परिभाषा:

  • “यहूदियों का राजा” यीशु मसीह का पदनाम है।

  • पहली बार बाइबल में यह पदनाम उस समय आया है जब बैतलहम आनेवाले ज्योतिषियों ने “यहूदियों के राजा” होने वाले शिशु को खोजने के लिए काम में लिया था।

  • स्वर्गदूत ने मरियम से कहा था कि उसका पुत्र, दाऊद का वंशज एक राजा होगा जिसका राज्य सदाकालीन होगा।

  • यीशु के क्रूसीकरण से पूर्व रोमी सैनिकों ने ठट्ठा करके यीशु को “यहूदियों का राजा” कहा था। यह पदनाम एक तख्ती पर लिखकर यीशु के क्रूस पर भी लगाया गया था।

  • यीशु वास्तव में यहूदियों का राजा और संपूर्ण सृष्टि का राजा था।

अनुवाद के लिए सुझाव:

  • “यहूदियों का राजा” का अनुवाद “यहूदियों पर राजा” या “यहूदियों पर राज करने वाला राजा” या “यहूदियों का परम प्रधान शासक हो सकता है”।
  • देखें कि “का राजा” अन्य स्थानों में किस प्रकार अनुवाद किया गया है।

(यह भी देखें: वंशज, यहूदी, यीशु, राजा, राज्य, परमेश्वर का राज्य, ज्योतिष)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 23:09 कुछ समय बाद ज्योतिषियों ने पूर्व में एक तारा देखा। इससे उन्होंने जाना कि, यहूदियों का नया राजा उत्पन्न हुआ है।
  • 39:09 पिलातुस ने यीशु से पूछा, “ क्या तू यहूदियों का राजा है?”
  • 39:12 रोमन सैनिकों ने यीशु को कोड़े मारे, और शाही बागा पहनाकर काँटों का मुकुट उसके सिर पर रखा। तब उन्होंने यह कहकर यीशु का मज़ाक उड़ाया “यहूदियों का राजा देखो”।
  • 40:02 पिलातुस ने आज्ञा दी कि यीशु के सिर के ऊपर क्रूस पर यह लिख कर लगा दिया जाए कि, “यह यहूदियों का राजा है।”

शब्द तथ्य:

  • Strong's: G935, G2453