translationCore-Create-BCS_.../bible/other/kingdom.md

7.0 KiB

राज्य, राज्यों

परिभाषा:

राज्य अर्थात राजा द्वारा शासित एक प्रजा। इसका संदर्भ एक देश या राजनीतिक क्षेत्र से भी हो सकता है। जिस पर एक राजा या शासक का नियंत्रण एवं अधिकार होता है।

  • राजा का भौगोलिक क्षेत्र कितना भी बड़ा हो सकता है। राजा के अधीन एक राष्ट्र या देश या एक नगर हो सकता है।
  • “राज्य” आत्मिक प्रशासन या अधिकार के संदर्भ में भी हो सकता है जैसे “परमेश्वर का राज्य”
  • परमेश्वर समस्त सृष्टि का राजा है परन्तु परमेश्वर का राज्य विशेष करके यीशु में विश्वास करके उसके अधिकाराधीन हो जाने पर लोगों पर उसके राज और अधिकार के संदर्भ में है।
  • बाइबल में शैतान के “राज्य” की भी चर्चा की गई है जिसमें वह पृथ्वी की बहुत सी बातों पर अस्थाई राज कर रहा है। उसका राज्य दुष्टता का है जिसे “अन्धकार” कहा गया है

अनुवाद के सुझाव:

  • राजा के भौगोलिक क्षेत्र के संदर्भ में “राज्य” का अनुवाद "देश (एक राजा द्वारा शासित)" या "राजा का क्षेत्र" या "एक राजा द्वारा शासित क्षेत्र" किया जा सकता है।
  • एक आध्यात्मिक विचार में, "राज्य" का अनुवाद "प्रशासन" या "शासन" या "नियंत्रण" या "संचालन" के रूप में किया जा सकता है।
  • "याजकों के राज्य" का अनुवाद "आध्यात्मिक याजक जो परमेश्वर द्वारा शासित हैं" कर सकते है।
  • वाक्यांश "प्रकाश का राज्य" का अनुवाद "परमेश्वर का शासन जो प्रकाश की तरह अच्छा है" या "जब परमेश्वर, जो प्रकाश है, लोगों पर शासन करता है" या "परमेश्वर के राज्य की प्रकाश और अच्छाई।" “प्रकाश” शब्द को संजोए रखना उचित है क्योंकि यह बाइबल में एक बहुत महत्वपूर्ण शब्द है।
  • ध्यान दें कि शब्द "राज्य" साम्राज्य से अलग हो, जिसमें एक सम्राट कई देशों पर शासन करता है।

(यह भी देखें: अधिकार, राजा, परमेश्वर का राज्य, इस्राएल का राज्य, यहूदा, यहूदा, याजक)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 13:02 परमेश्वर ने मूसा से कहा कि वह इस्राएलियों से कहे ,“लिये अब यदि तुम निश्चय मेरी मानोगे, और मेरी वाचा का पालन करोगे, तो सब लोगों में से तुम ही मेरा निज धन ठहरोगे, समस्त पृथ्वी तो मेरी है, और तुम मेरी दृष्टी में याजकों का राज्य और पवित्र जाति ठहरोगे।”
  • 18:04 तब परमेश्वर ने सुलैमान पर क्रोध किया, और उसकी अधार्मिकता के कारण उसे दंड दिया, और वाचा बाँधी कि सुलैमान की मृत्यु के बाद वह इस्राएल के __ राज्य__ को दो भागों में विभाजित कर देंगा।
  • 18:07 दस इस्राएली गोत्र रहूबियाम के विरुद्ध हो गए। केवल दो गोत्र उसके प्रति निष्ठावान रहे। यह दो गोत्र यहूदा का राज्य बन गए।
  • 18:08 अन्य दस इस्राएली गोत्र जो रहूबियाम के विरुद्ध में थे, उन्होंने अपने लिए यारोबाम नामक एक राजा को नियुक्त किया। उसने देश के उत्तरी भाग में अपने राज्य की स्थापना की और उसे इस्राएल का राज्य कहा गया।
  • 21:08 राजा वह होता है जो राज्य पर शासन करता है और लोगों का न्याय करता है।

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H4410, H4437, H4438, H4467, H4468, H4474, H4475, G932