translationCore-Create-BCS_.../bible/names/lazarus.md

4.0 KiB

लाजर

तथ्य:

लाजर और उसकी बहनें, मार्था और मरियम यीशु के विशेष मित्र थे। यीशु बैतनिय्याह में उनके के घर में प्रायः ठहरा करता था।

  • लाजर इसलिए जाना जाता है कि यीशु ने उसे मरने के बाद फिर जीवित किया था, वह अनेक दिन कब्र में रहा था।
  • यहूदी अगुवे यीशु के इस आश्चर्यकर्म से क्रोधित थे वरन् डाह करते थे, अतः वे यीशु और लाजर दोनों ही की हत्या करने का अवसर खोज रहे थे।
  • यीशु ने एक दृष्टान्त भी सुनाया था जिसमें एक गरीब मनुष्य था और एक धनवान मनुष्य था, उस गरीब मनुष्य का नाम भी “लाजर” था।

(अनुवाद के सुझाव: नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: विनती, यहूदी अगुवे, मार्था, मरियम, खड़ा करना)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों के उदाहरण:

  • 37:1 एक दिन, यीशु को संदेश मिला कि लाजर बहुत बीमार है। लाजर और उसकी दो बहिन, मार्था और मरियम, यीशु को बहुत प्रिय थे।
  • 37:2 यीशु ने कहा, “हमारा मित्र लाजर सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।”
  • 37:3 यीशु के चेलो ने उत्तर दिया, “हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो स्वस्थ हो जाएगा।” तब यीशु ने उनसे स्पष्ट कह दिया, “ लाजर मर गया है”
  • __37:4__जब यीशु लाज़र के गृहनगर पहुँचा, तो लाजर को कब्र में रखे चार दिन हो चुके थे।
  • 37:6 यीशु ने उनसे पूछा “तुमने लाज़र को कहाँ रखा है?”
  • 37:9 यह कहकर उसने बड़े शब्द से पुकारा, “हे लाजर निकल आ।”
  • 37:10 लाजर बाहर निकल आया। वह अभी भी कफन में लिपटा हुआ था।
  • __37:11__परन्तु यहूदियों के धर्म गुरु यीशु से ईर्षा रखते थे, इसलिये उन्होंने यीशु और लाजर को मार डालने के लिए आपस में योजना बनाना आरम्भ किया।

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: G29760