translationCore-Create-BCS_.../bible/names/aram.md

2.9 KiB

अराम, अरामी, अरामियों, अरामी भाषा

परिभाषा:

पुराने नियम में अराम नामक दो पुरूष हुए हैं। यह कनान के उत्तर-पूर्व में एक क्षेत्र का नाम था जहां आज का सीरिया है।

  • अराम के निवासी "अरामी" कहलाते थे और उनकी भाषा "अरामी" थी। यीशु और उसके युग के यहूदी अरामी भाषा बोलते थे।
  • शेम के एक पुत्र का नाम अराम था। * दूसरा पुरुष जिसका नाम अराम था वह रिबका का रिश्ते का भाई था। संभव है कि अराम देश का नाम इन दो में से एक के नाम पर पड़ा।
  • बाद में अराम देश का नाम यूनानी में "सीरिया" हुआ।
  • “पदन अराम” का अर्थ है, “अराम का मैदान” और यह स्थान अराम का उत्तरी भाग था।
  • अब्राहम के कुछ परिजन अराम नगर में रहते थे जो "पदन अराम" का एक नगर था।

पुराने नियम में कभी-कभी “अराम” और “पदन अराम” एक ही स्थान के सूचक हैं।

  • “अराम नहेरेम” का अर्थ है “दो नदियों का अराम” यह क्षेत्र मिसोपोतामिया के उत्तरी भाग में और "पदन अराम" के पूर्व में था।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: मिसोपोतामिया, पदन अराम, रिबका, शेम, सूरिया)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H758, H763, G689