translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/righthand.md

6.4 KiB

दाहिना हाथ

परिभाषा:

“दाहिना हाथ” मनुष्प्य के शरीर के दाहिनी  ओर के हाथ का सन्दर्भ देता है. बाइबिल में, यह शब्द प्रतीकात्मक रूप में मनुष्किय के दाहिनी ओर के अन्य दैहिक अंगों के, मनुष्सय के दाहिनी ओर की दिशा,दक्षिण  दिशा की ओर, या शासक के दाहिनी या किसी महत्वपूर्ण मनुष्य की दाहिनी ओर सम्मान या सामर्थ्य के  स्थान का द्योतक है. .

  • दाहिना हाथ सामर्थ्य, अधिकार या शक्ति के प्रतीक स्सवरुप काम में लिया जा सकता है.
  • बाइबल में यीशु को विश्वासिओं  के समुदाय (कलीसिया)के  मुखिया रूप में  परमेश्वर के "दाहिने हाथ" बैठा और  संपूर्ण सृष्टि के शासक स्वरूप  नियंत्रण रखनेवाला दर्शाया गया है.
  • मनुष्य का दाहिना हाथ विशेष सम्मान प्रकट करने के लिए काम में लिया जाता था जब आशीष देने के लिए किसी के सिर पर रखा जाता था (जैसे कुलपति याकूब ने यूसुफ के पुत्र एप्रैम के सिर पर दाहिना हाथ रखकर आशीष दी थी).
  • किसी के "दाहिने हाथ पर सेवा करने” का अर्थ था ऐसा मनुष्य होना जिसकी सेवा उस व्यक्ति के लिए विशेष करके सहायक एवं महत्वपूर्ण है.

अनुवाद के सुझाव:

  • कभी-कभी "दाहिना हाथ" यथार्थ में मनुष्य के दाहिने हाथ के सन्दर्भ में  भी काम में लिया जाता था, जैसे रोमी सैनिकों ने यीशु का ठट्ठा उड़ाने के लिए उसके दाहिने हाथ में सरंकडा पकवाया था। लक्षित भाषा में इसका अनुवाद  में दाहिने हाथ के लिए  प्रयुक्त शब्द  द्वारा ही किया जाए.
  • प्रतीकात्मक उपयोगों के संबन्ध में, यदि लक्षित भाषा में “दाहिने हाथ” के लिए यथाअर्थ  उक्ति नहीं है तो देखें कि लक्षित भाषा में इसी अर्थ की कोई अन्य उक्ति है.
  • "के दाहिनी ओर," इस अभिव्यक्ति का अनुवाद "दाईं तरफ" या "सम्मान के उपसंगत स्थान पर" या "ताकत की स्थिति" या "सहायता के लिए तैयार" के रूप में किया जा सकता है.
  • "उसके दाहिने हाथ से" इसका अनुवाद करने के तरीके में होगा,"अधिकार के साथ" या "शक्ति का उपयोग करते हुए" या "उसकी अद्भुत ताकत के साथ".
  • लाक्षणिक अभिव्यक्ति "उसका दहिना हाथ और उसकी  शक्तिशाली भुजा" परमेश्वर के  सामर्थ और महान ताकत पर बल देने के दो रूपों  का उपयोग करती  है. इस अभिव्यक्ति का अनुवाद करने का एक तरीका "उसका  अद्भुत बल और अपार  शक्ति" हो सकता  है." (देखें: समानांतरवाद)
  • "उनका दहिने हाथ झूठ है" इस अभिव्यक्ति का  अनुवाद किया जा सकता है, "उनके बारे में सबसे सम्मानजनक बात भी झूठ से भ्रष्ट है" या "उनकी  प्रतिष्ठा का स्थान धोखे से दूषित है" या "वे अपने आप को सामर्थी बनाने के लिए झूठ का उपयोग करते हैं."

(यह भी देखें: दोष, बुराई, आदर, पराक्रमी, दण्ड देना, बलवा)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स : H3225, H3231, H3233, G1188