translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/ark.md

3.3 KiB

जहाज़

परिभाषा:

“जहाज़”, शब्द लकड़ी के चौकोर डब्बे का अभिप्राय दर्शाता है जिसमें कोई वस्तु रखी जाती है या  सुरक्षित की जाती है। जहाज़ बड़ा  या छोटा  हो सकती है जो निर्भर करता है कि वह किस काम में लिया जा रहा  है.

  • अंग्रेजी की बाइबल में “जहाज़” शब्द सबसे पहले एक लकड़ी की चौकोर बहुत बड़ी नाव के सन्दर्भ में  काम में लिया गया शब्द है जिसे नूह ने विश्वव्यापी जल प्रवाह से बचने के लिए बनाया था. इस जहाज़ का तल समतल था और एक छत थी तथा दीवारें थी.
  • इस शब्द के अनुवाद हो सकते हैं, “एक विशाल नाव” या “बजरा” या “मालवाहक पोत” या “बड़ी सन्दूकनुमा नाव."
  • इस विशाल नाव के लिए जो इब्रानी शब्द काम में लिया गया है वह शब्द वही है जो उस टोकरी या संदूक के लिए काम में लिया गया था जिसे मूसा की माता ने शिशु मूसा को नील नदी में रखने के लिए  बनाया था.उस स्तिथि में  इसका अनुवाद प्रायः टोकरी किया जाता है.
  • “वाचा का सन्दूक” में “सन्दूक” के लिए यहाँ एक भिन्न इब्रानी शब्द  काम में लिया गया है. इसका अनुवाद “डब्बा” या “सन्दूक” या “बर्तन” किया जा सकता है.
  • “सन्दूक” का अनुवाद करने में शब्द का चुनाव करते समय प्रत्येक प्रकरण में  उसकी लम्बाई-चौड़ाई पर और उसके उपयोग पर ध्यान देना महत्वपूर्ण है.

(यह भी देखें: वाचा का सन्दूक, टोकरी)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स : H727, H8392, G2787