translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/hades.md

3.8 KiB

अधोलोक, अथाह-कुण्ड#

परिभाषा:

“अधोलोक” और “अथाह-कुण्ड” बाइबल में मृत्यु के संदर्भ में काम में लिए गए हैं और उस स्थान को दर्शाते हैं जहां मरणोपरान्त मनुष्यों की आत्मायें जाती हैं। इनके अर्थ एक से ही हैं।

  • पुराने नियम में “अधोलोक” का इब्रानी शब्द (शिओल) सामान्यतः मृत्यु के स्थान को दर्शाता है
  • नये नियम में यूनानी शब्द “हेडीज़” (अथाह-कुण्ड) परमेश्वर के विद्रोहियों की आत्माओं का स्थान है। इन आत्माओं के लिए कहा गया है कि वे अथाह-कुण्ड में डाली जायेंगी। यह कभी-कभी स्वर्गारोहण के विपरीत विचार व्यक्त करने के लिए है जहां यीशु के विश्वासियों की आत्मायें हैं।
  • प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में अथाह-कुण्ड के साथ मृत्यु शब्द जुड़ा है। अन्त समय में मृत्यु और अधोलोक दोनों आग की झील में डाले जायेंगे।

अनुवाद के सुझाव

पुराने नियम के शब्द “शिओल” (अधोलोक) का अनुवाद “मृतकों का स्थान” या “मृतक आत्माओं का स्थान” कुछ अनुवादों में इसे “कुण्ड” या “मृत्यु” कहा गया है-प्रकरण के अनुसार।

  • नये नियम का शब्द “हेडीज़” का अनुवाद भी “अविश्वासी मृतक आत्माओं का स्थान” या “अविश्वासी मृतकों मनुष्यों की आत्माओं का स्थान”।
  • कुछ अनुवादों में “शिओल” और “हेडीज़” का उसी भाषा के उच्चारण में ज्यों का त्यों रखा गया है। (देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])
  • एक वाक्यांश को यह भी समझाने के लिए प्रत्येक शब्द में जोड़ा जा सकता है, ऐसा करने के उदाहरण, "अधोलोक, जगह जहाँ मृत लोग हैं" और "अथाह-कुण्ड, मृत्यु के स्थान"।

(अनुवाद के सुझाव: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])

(यह भी देखें: [मृत्यु], [स्वर्ग], [नरक], [कब्र])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [प्रे.का. 02:29-31]
  • [उत्पत्ति 44:27-29]
  • [योना 02:1-2]
  • [लूका 10:13-15]
  • [लूका 16:22-23]
  • [मत्ती 11:23-24]
  • [मत्ती 16:17-18]
  • [प्रकाशितवाक्य 01:17-18]

Word Data:##

  • Strong's: