translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/circumcise.md

4.1 KiB

खतना करना, खतना किया, खतना

परिभाषा: #

खतना करने का अर्थ है पुरूष या बालक की लिंगमुंडच्छद काट देना। इसी के संबन्ध खतना का अनुष्ठान किया जाता था।

  • परमेश्वर ने अब्राहम को आज्ञा दी थी कि उनके साथ बांधी परमेश्वर की वाचा के चिन्ह स्वरूप वह अपने परिवार और सेवकों का खतना करे।
  • परमेश्वर ने अब्राहम के वंशजों को भी यही आज्ञा दी थी कि वे अपने घरों में जन्मे हर एक लड़के के जन्म होने पर ऐसा करना जारी रखें।
  • “हृदय का खतना” अर्थात मनुष्य में से पाप का “उन्मूलन” या पाप से मन फिराना।
  • आत्मिक रूप में, “खतना” उन लोगों को संदर्भित करता है जिन्हें परमेश्वर ने यीशु के लहू से पाप से शुद्ध किया और जो उसके लोग हैं।
  • ”खतनारहित” का अर्थ है जिनका शारीरिक खतना नहीं हुआ है। इसका प्रतीकात्मक संदर्भ उन लोगों से भी है जिनका आत्मिक खतना नहीं हुआ है अर्थात जिनका संबन्ध परमेश्वर से नहीं है।

# अनुवाद के सुझाव: #

  • यदि लक्षित भाषा में पुरूषों का खतना किया जाता है तो यहां इसी शब्द का उपयोग किया जाए।
  • इस शब्द के अन्य अनुवाद हो सकते हे।, “चारों ओर से काटना”, “गोलाई में काटना” या “अग्र त्वचा काटना”।
  • जिन संस्कृतियों में खतना नहीं जाना जाता है वहां पाद टिप्पणी या शब्दावली में इसकी व्याख्या करना आवश्यक है।
  • सुनिश्चित करें कि इसका अनुवाद स्त्रियों के संदर्भ में न हो। आवश्यक है कि इसका अनुवाद एक ऐसे शब्द के साथ किया जाए जिससे पुरूषों का संदर्भ व्यक्त हो।

(यह भी देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])

(यह भी देखें: [खतनारहित], [वाचा])

# बाइबल सन्दर्भ: #

  • [प्रे.का. 10:44-45]
  • [प्रे.का. 11:1-3]
  • [प्रे.का. 15:1-2]
  • [कुलुस्सियों 02:10-12]
  • [निर्गमन 12:47-48]
  • [गलातियों 05:3-4]
  • [उत्पत्ति 17:9-11]
  • [उत्पत्ति 17:12-14]
  • [यहोशू 05:2-3]
  • [फिलिप्पुस 03:1-3]

# बाइबल कहानियों के उदाहरण: #

  • __ [05:03] __ "आपको अपने परिवार में हर पुरुष का खतना करना चाहिए।"
  • __ [05:05] __ उस दिन अब्राहम ने उसके घर में सभी पुरुषों का खतना किया।

# Word Data: #

  • Strong's: