translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/circumcise.md

45 lines
4.1 KiB
Markdown
Raw Normal View History

2018-02-02 09:02:31 +00:00
# खतना करना, खतना किया, खतना #
## परिभाषा: # #
खतना करने का अर्थ है पुरूष या बालक की लिंगमुंडच्छद काट देना। इसी के संबन्ध खतना का अनुष्ठान किया जाता था।
* परमेश्वर ने अब्राहम को आज्ञा दी थी कि उनके साथ बांधी परमेश्वर की वाचा के चिन्ह स्वरूप वह अपने परिवार और सेवकों का खतना करे।
* परमेश्वर ने अब्राहम के वंशजों को भी यही आज्ञा दी थी कि वे अपने घरों में जन्मे हर एक लड़के के जन्म होने पर ऐसा करना जारी रखें।
* “हृदय का खतना” अर्थात मनुष्य में से पाप का “उन्मूलन” या पाप से मन फिराना।
* आत्मिक रूप में, “खतना” उन लोगों को संदर्भित करता है जिन्हें परमेश्वर ने यीशु के लहू से पाप से शुद्ध किया और जो उसके लोग हैं।
* ”खतनारहित” का अर्थ है जिनका शारीरिक खतना नहीं हुआ है। इसका प्रतीकात्मक संदर्भ उन लोगों से भी है जिनका आत्मिक खतना नहीं हुआ है अर्थात जिनका संबन्ध परमेश्वर से नहीं है।
# # अनुवाद के सुझाव: # #
* यदि लक्षित भाषा में पुरूषों का खतना किया जाता है तो यहां इसी शब्द का उपयोग किया जाए।
* इस शब्द के अन्य अनुवाद हो सकते हे।, “चारों ओर से काटना”, “गोलाई में काटना” या “अग्र त्वचा काटना”।
* जिन संस्कृतियों में खतना नहीं जाना जाता है वहां पाद टिप्पणी या शब्दावली में इसकी व्याख्या करना आवश्यक है।
* सुनिश्चित करें कि इसका अनुवाद स्त्रियों के संदर्भ में न हो। आवश्यक है कि इसका अनुवाद एक ऐसे शब्द के साथ किया जाए जिससे पुरूषों का संदर्भ व्यक्त हो।
(यह भी देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])
(यह भी देखें: [खतनारहित], [वाचा])
# # बाइबल सन्दर्भ: # #
* [प्रे.का. 10:44-45]
* [प्रे.का. 11:1-3]
* [प्रे.का. 15:1-2]
* [कुलुस्सियों 02:10-12]
* [निर्गमन 12:47-48]
* [गलातियों 05:3-4]
* [उत्पत्ति 17:9-11]
* [उत्पत्ति 17:12-14]
* [यहोशू 05:2-3]
* [फिलिप्पुस 03:1-3]
# # बाइबल कहानियों के उदाहरण: # #
* __ [05:03] __ "आपको अपने परिवार में हर पुरुष का खतना करना चाहिए।"
* __ [05:05] __ उस दिन अब्राहम ने उसके घर में सभी पुरुषों का __खतना__ किया।
# # Word Data: # #
* Strong's: