translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/circumcise.md

46 lines
4.6 KiB
Markdown

# खतना करना, खतना किया, खतना #
## परिभाषा: ##
खतना करने का अर्थ है पुरूष या बालक की लिंगमुंडच्छद काट देना। इसी के संबन्ध खतना का अनुष्ठान किया जाता था।
* परमेश्वर ने अब्राहम को आज्ञा दी थी कि उनके साथ बांधी परमेश्वर की वाचा के चिन्ह स्वरूप वह अपने परिवार और सेवकों का खतना करे।
* परमेश्वर ने अब्राहम के वंशजों को भी यही आज्ञा दी थी कि वे अपने घरों में जन्मे हर एक लड़के के जन्म होने पर ऐसा करना जारी रखें।
* “हृदय का खतना” अर्थात मनुष्य में से पाप का “उन्मूलन” या पाप से मन फिराना।
* आत्मिक रूप में, “खतना” उन लोगों को संदर्भित करता है जिन्हें परमेश्वर ने यीशु के लहू से पाप से शुद्ध किया और जो उसके लोग हैं।
* ”खतनारहित” का अर्थ है जिनका शारीरिक खतना नहीं हुआ है। इसका प्रतीकात्मक संदर्भ उन लोगों से भी है जिनका आत्मिक खतना नहीं हुआ है अर्थात जिनका संबन्ध परमेश्वर से नहीं है।
## अनुवाद के सुझाव: ##
* यदि लक्षित भाषा में पुरुषों का खतना किया जाता है तो यहां इसी शब्द का उपयोग किया जाए।
* इस शब्द के अन्य अनुवाद हो सकते हैं, “चारों ओर से काटना”, “गोलाई में काटना” या “अग्र त्वचा काटना”।
* जिन संस्कृतियों में खतना नहीं जाना जाता है वहां पाद टिप्पणी या शब्दावली में इसकी व्याख्या करना आवश्यक है।
* सुनिश्चित करें कि इसका अनुवाद स्त्रियों के संदर्भ में न हो। आवश्यक है कि इसका अनुवाद एक ऐसे शब्द के साथ किया जाए जिससे पुरूषों का संदर्भ व्यक्त हो।
(यह भी देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे](rc://en/ta/man/translate/translate-unknown))
(यह भी देखें: [खतनारहित](../kt/uncircumcised.md), [वाचा](../kt/covenant.md))
## बाइबल सन्दर्भ: ##
* [प्रे.का. 10:44-45](rc://en/tn/help/act/10/44)
* [प्रे.का. 11:1-3](rc://en/tn/help/act/11/01)
* [प्रे.का. 15:1-2](rc://en/tn/help/act/15/01)
* [कुलुस्सियों 02:10-12](rc://en/tn/help/col/02/10)
* [निर्गमन 12:47-48](rc://en/tn/help/exo/12/47)
* [गलातियों 05:3-4](rc://en/tn/help/gal/05/03)
* [उत्पत्ति 17:9-11](rc://en/tn/help/gen/17/09)
* [उत्पत्ति 17:12-14](rc://en/tn/help/gen/17/12)
* [यहोशू 05:2-3](rc://en/tn/help/jos/05/02)
* [फिलिप्पुस 03:1-3](rc://en/tn/help/php/03/01)
## बाइबल कहानियों के उदाहरण: ##
* __[05:03](rc://en/tn/help/obs/05/03)__ "आपको अपने परिवार में हर पुरुष का खतना करना चाहिए।"
* __[05:05](rc://en/tn/help/obs/05/05)__ उस दिन अब्राहम ने उसके घर में सभी पुरुषों का __खतना__ किया।
## शब्द तथ्य: ##
* Strong's: H4135, H4139, H5243, G203, G1986, G4059, G4061