translationCore-Create-BCS_.../bible/other/olive.md

2.2 KiB

जैतून

परिभाषा:

जैतून एक छोटा अण्डाकार फल होता है जो जैतून के वृक्ष में फलता है।यह अधिकतर भूमध्यसागर के परिवेश में उगाया जाता था।

  • जैतून के वृक्ष सदाबहार बड़ी झाड़ी होते है, उनके फूल छोटे और सफेद होते हैं। वे गर्म जलवायु में सबसे अच्छे उगते हैं और बहुत कम पानी में भी जीवित रह सकते हैं।
  • जैतून के वृक्ष का फल हरा होता है और पकने पर काला पड़ जाता है। जैतून भोजन के लिए और उनसे निकाले जाने वाले तेल के लिए उपयोग होते हैं।
  • जैतून का तेल पकाने के, दीप जलाने और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए काम आता था।
  • बाइबल में जैतून के वृक्ष एवं डालियां कभी-कभी मनुष्यों के लिए प्रतीकात्मक रूप में काम में लिए गए हैं।

(यह भी देखें: दीया, समुद्र, जैतून पर्वत)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H2132, H3323, H8081, G65, G1636, G1637, G2565