translationCore-Create-BCS_.../bible/names/mountofolives.md

1.8 KiB

जैतून पर्वत

परिभाषा:

जैतून पर्वत यरूशलेम के पूर्व में एक ऊंची पहाड़ी है। उसकी ऊंचाई 787 मीटर है।

  • पुराने नियम में इस पर्वत को कभी-कभी “यरूशलेम के पूर्व का पर्वत” कहा गया है।
  • नये नियम में अनेक अवसरों का उल्लेख है जब यीशु अपने शिष्यों के साथ जैतून पर्वत पर प्रार्थना करने और विश्राम करने गया था।
  • यीशु को गतसमनी की वाटिका में बन्दी बनाया गया था, यह भी जैतून के पहाड़ पर है।
  • इसका अनुवाद “जैतून का पहाड़” या “जैतून के पेड़ों का पर्वत” किया जा सकता है।

(यह भी देखें: नामों का अनुवाद)

(यह भी देखें: गतसमनी, जैतून)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H2022, H2132, G37350, G16360