translationCore-Create-BCS_.../bible/names/annas.md

2.1 KiB

हन्ना

तथ्य:

हन्ना दस वर्ष तक यरूशलेम में यहूदियों का महायाजक रहा था लगभग सन् 6-15 तक। उसके बाद रोमी सरकार ने उसे हटा दिया था परन्तु वह यहूदियों का एक प्रभावी अगुवा बना रहा।

  • हन्ना यीशु के सेवाकाल में अधिकृत महायाजक कैफा का ससुर था।
  • जब यीशु को बंदी बनाया गया था, तब हन्ना का दामाद,कैफा अधिकृत महायाजक था| तथापि, हन्ना को भी महायाजक कहा गया है क्योंकि वह निवर्तमान महायाजक था और मनुष्यों पर उसका वर्चस्व और अधिकार तब भी था|
  • महायाजक सेवानिवृत्त होकर भी महायाजक ही कहलाते थे, अतः कैफा और अन्यों के सेवाकाल में भी उसे महायाजक ही कहा जाता था।
  • यहूदी अगुओं के समक्ष अभियोग के समय यीशु को वाद-प्रतिवाद के लिए पहले हन्ना के पास लाया गया था।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: महा-याजक, याजक)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: G04520