translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/pharisee.md

2.3 KiB

फरीसी, फरीसियों

तथ्य:

फरीसी यीशु के समय यहूदी अगुओं का एक महत्वपूर्ण प्रभावशाली पंथ था।

  • उनमें से अधिकांश जन मध्यम वर्ग के व्यापारी थे वरन कुछ फरीसी याजक भी थे।
  • सब यहूदी अगुओं में फरीसी मूसा की व्यवस्था के पालन में तथा अन्य यहूदी नियमों एवं परम्पराओं के पालन में सबसे अधिक कट्टर मनुष्य थे।
  • वे यहूदियों को आसपास की अन्यजातियो के प्रभाव से अलग रखने के विषय अत्यधिक चिन्तित रहते थे। फरीसी शब्द का उद्भव “पृथक करना” से हुआ है।
  • फरीसी मरने के बाद के जीवन को मानते थे, वे स्वर्गदूतों और अन्य आत्मिक प्राणियों को भी मानते थे।
  • फरीसी और सदूकी यीशु और आरंभिक कलीसिया के कट्टर विरोधी थे।

(यह भी देखें: महासभा, यहूदी अगुवे, व्यवस्था, सदूकी)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्त्रोंग्स: G53300