# फरीसी, फरीसियों ## तथ्य: फरीसी यीशु के समय यहूदी अगुओं का एक महत्वपूर्ण प्रभावशाली पंथ था। * उनमें से अधिकांश जन मध्यम वर्ग के व्यापारी थे वरन कुछ फरीसी याजक भी थे। * सब यहूदी अगुओं में फरीसी मूसा की व्यवस्था के पालन में तथा अन्य यहूदी नियमों एवं परम्पराओं के पालन में सबसे अधिक कट्टर मनुष्य थे। * वे यहूदियों को आसपास की अन्यजातियो के प्रभाव से अलग रखने के विषय अत्यधिक चिन्तित रहते थे। फरीसी शब्द का उद्भव “पृथक करना” से हुआ है। * फरीसी मरने के बाद के जीवन को मानते थे, वे स्वर्गदूतों और अन्य आत्मिक प्राणियों को भी मानते थे। * फरीसी और सदूकी यीशु और आरंभिक कलीसिया के कट्टर विरोधी थे। (यह भी देखें: [महासभा](../other/council.md), [यहूदी अगुवे](../other/jewishleaders.md), [व्यवस्था](../kt/lawofmoses.md), [सदूकी](../kt/sadducee.md)) ## बाइबल सन्दर्भ: * [प्रे.का. 26:4](rc://hi/tn/help/act/26/04) * [यूहन्ना 3:1-2](rc://hi/tn/help/jhn/03/01) * [लूका 11:44](rc://hi/tn/help/luk/11/44) * [मत्ती 3:7](rc://hi/tn/help/mat/03/07) * [मत्ती 5:20](rc://hi/tn/help/mat/05/20) * [मत्ती 9:11](rc://hi/tn/help/mat/09/11) * [मत्ती 12:2](rc://hi/tn/help/mat/12/02) * [मत्ती 12:38](rc://hi/tn/help/mat/12/38) * [फिलिप्पियों 3:5](rc://hi/tn/help/php/03/05) ## शब्द तथ्य: * स्त्रोंग्स: G53300