hi_tn/1ki/22/29.md

5.4 KiB

अहाब

अहाब एक बहुत घिनौना राजा था जिसने इस्राएल के उत्तरी राज्य में 875 से 854 ईसा पूर्व तक राज किया। उसने इस्राएल के लोगों को झुठे देवताओं की पुजा करने के लिये कहा। अहाब और उसकी बीवी ने अपनी शक्तियों का गलत उपयोग करके बहुत सारे बेकसुर लोगों को मार ड़ाला।

यहोशापात

यहोशापात नाम के दो नाम पुराने नियम में पाए गये है। एक नाम जो सबसे चर्चित रहा वो था राजा यहोशापात जो यहूदा पर राज करने वाला चौथा राजा बना। उसने यहुदा और इस्राएल के बीच शांति कायम कि और झुठे देवताओं की वेदीयों को तोड़ ड़ाला। दुसरा यहोशापात, राजा दाउद और सुलैमान का लेखक था। उसका काम सब तरह के पत्र लिखना ओर उन पर मोहर लगवाना होता था, और जितने भी इतिहास में काम हुए उन्‍हें लिख कर रखना होता था।

यहूदा

यहुदा का गोत्र इस्राएल के सब गोत्रों में से सबसे बड़ा था। यहुदा का राज्‍य यहूदा और बिन्यामिन के गोत्रों से बना था। सुलैमान के मरने के बाद उसका राज्य दो भागों में बट गया, इस्राएल और यहुदा। यहुदा का राज्य दक्षिणी राज्य हुआ जो नमक के संमदर के पास था। यहुदा की राजधानी यरूश्‍लेम थी। यहुदा के आठ राजाओं ने यहोवा की हर बात मानी और लोगो को उसकी अराधना में रखा। बाकी राजा सब घिनौने थे और उन्‍होनें लोगो को झुठे देवताओं की पुजा में लगाया।

रामोत

रामोत एक बहुत ही महत्वपूर्ण शहर था जो गिलाद के पहाड़ो में यरदन नदी के पास था। यह रामोत गिलाद से भी जाना गया। रामोत इस्राएल के गाद गोत्र का था और उसे शरणार्थी के शहर से जाना जाता था। इस्राएल के राजा अहाब और यहुदा के राजा यहोशापात ने अराम के राजा के खिलाफ रामोत में लड़ाई लड़ी।

गिलाद

गिलाद एक पहाड़ी राज्य था जो पूरब में यरदन नदी के पास में था, जहां इस्राएल के गाद, रूबेन और मनशेश्‍ के गोत्र रहते थे। यह राज्य पहाड़ी देश कहलाता था। गिलाद नाम पुराने नियम में कई लोगों का नाम हुआ। इन लोगों में से एक मनशेश का पोता हुआ ओर दुसरा जेपदा का पिता।

वस्त्र

“वस्त्र“शब्‍द लोगों और वस्तुओं को द्रशाता है जो राजा या रानी से संबंधित होती थी। ऐसी बहुत सारी वस्तुओं में राजा के कपड़े, महल, सिंहासन और ताज आता है। एक राजा और रानी एक आलीशान महल में रहते है। नये नियम में येशु के विशवाशीयों को चुने हुए वंश या “राजकिय पुरोहित“ कहा गया है। दुसरे शब्‍दों में पुरोहित जो परमेश्‍वर की अराधना करते हो।

भेष

भेष एक तरह के कपड़े को कहा गया है जिसकी लंबी बाहें हो ओर उसे दोनों पुरुष और औरत पहन सकती हो। ये लंबाई में छोटे या बड़े होते। बैंगनी जामा राजा पहनते थे जिससे वे राज परिवार के लगें।