hi_tn-temp/luk/14/01.md

1.6 KiB

रोटी खाने गया

“भोजन करने” या “खाना खाने गया” रोटी भोजन का मुख्य भाग होती है अतः इसका अर्थ है, भोजन।

वे उसकी घात में थे।

वे प्रतीक्षा में थे कि यीशु से कोई चूक हो और वे उस पर दोष लगाएं।

वहां एक मनुष्य उसके सामने था

कुछ भाषाओं में इस वाक्य के आरंभ में “देखो” शब्द है जिसका अभिप्राय है कि कहानी में एक नाम मनुष्य है। आपकी भाषा में भी ऐसी अभिव्यक्ति हो सकती है।

जिसे जलन्धर का रोग था।

जलन्धर एक ऐसा रोग है जिसमें शरीर का पानी विभिन्न अंगों में रुक जाता है और परिणामस्वरूप शरीर में सूजन आ जाती है। कुछ भाषाओं में इस विकार का निश्चित नाम है।

क्या सब्त के दिन अच्छा करना उचित है या नहीं?

“क्या मूसा का विधान हमें सब्त के दिन उपचार की अनुमति देता है”?