2.4 KiB
2.4 KiB
सिंहासन, विराजमान
परिभाषा:
सिंहासन एक विशेष रूप से बनाया गया आसन होता है जहाँ शासक बैठता है जब वह महत्वपूर्ण मामलों का निर्णय लेता है और अपने लोगों की याचनाओं को सुनता है।
- सिंहासन शासक के अधिकार और शक्ति का प्रतीक है।
- “सिंहासन” शब्द का प्रतीकातमक उपयोग राजा या उसके राज या उसकी शक्ति के लिए भी किया जाता है। (देखें: लक्षणालंकार)
- बाइबल में परमेश्वर को प्रायः राजा के रूप में सिंहासन पर विराजमान दर्शाया गया है। यीशु को पिता परमेश्वर के दाहिनी ओर सिंहासन पर बैठा हुआ वर्णित किया गया है।
- यीशु ने कहा कि स्वर्ग परमेश्वर का सिंहासन है। इसका एक अनुवाद रूप हो सकता है, "जहां परमेश्वर राजा के रूप में शासन करता है।"
(यह भी देखें: अधिकार, सामर्थ्य, राजा, राज करना)
बाइबल सन्दर्भ:
- कुलुस्सियों 1:15-17
- उत्पत्ति 41:40
- लूका 1:32
- लूका 22:30
- मत्ती 5:34
- [मत्ती 19:28](rc://hi /tn/help/mat/19/28)
- [प्रकाशितवाक्य 1:4-6](rc://hi /tn/help/rev/01/04)
शब्द तथ्य:
- स्ट्रोंग्स: H3427, H3676, H3678, H3764, H7675, G09680, G23620