3.7 KiB
3.7 KiB
जीभ, जीभों
परिभाषा:
“जीभ” के बाइबल में प्रतीकात्मक उपयोग भी हैं।
- बाइबल में इस शब्द का सबसे अधिक सामान्य प्रतीकात्मक अर्थ है, “भाषा” या “भाषण”।
- कभी-कभी "जीभ" एक निश्चित मानव समूह द्वारा बोली जाने वाली भाषा को संदर्भित करता है।
- अन्य बार यह एक अलौकिक भाषा को संदर्भित करता है कि पवित्र आत्मा मसीह में विश्वासियों को "आत्मा का वरदान" के रूप में देता है।
- “जीभ के समान आग की लपटें” अर्थात् आग की “लौ”।
- अभिव्यक्ति में "मेरी जीभ मगन हुई," शब्द "जीभ" पूरे व्यक्ति को दर्शाती है। (देखें: उपलक्षण)
- वाक्यांश "झूठी बातें" एक व्यक्ति की आवाज या भाषण को संदर्भित करता है। (देखें: लक्षणालंकार)
अनुवाद सुझाव
- प्रकरण के अनुसार “जीभ” शब्द का अनुवाद किया जा सकता है, “भाषा” या “आत्मिक भाषा” * यदि अर्थ स्पष्ट न हो रहा हो तो इसका अनुवाद “भाषा” ही करें।
- आग के संदर्भ में इस शब्द का अनुवाद “लौ” किया जा सकता है।
- “मेरी जीभ आनन्द करती है” इसका अनुवाद हो सकता है, “मैं आनन्द करता हूँ और परमेश्वर की स्तुति करता हूँ या “मैं आनन्द के साथ परमेश्वर की स्तुति करता हूँ”।
- “झूठ बोलने वाली जीभ” का अनुवाद हो सकता है, “व्यक्ति जो झूठ बोलते हैं” या “जो लोग झूठ बोलते हैं”।
- “उनकी जीभों से” उक्ति का अनुवाद हो सकता है, “उनके वचनों से” या “उनके शब्दों से”।
(यह भी देखें: वरदान, पवित्र आत्मा, हर्ष, स्तुति, आनन्द करना, आत्मा)
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 कुरिन्थियों 12:9-11
- 1 यूहन्ना 03:16-18
- 2 शमूएल 23:1-2
- प्रे.का. 02:25-26
- यहेजकेल 36:1-3
- फिलिप्पियों 02:9-11
शब्द तथ्य:
- Strong's: H762, H2013, H2790, H3956, G1100, G1258, G1447, G2084