translationCore-Create-BCS_.../bible/names/bathsheba.md

3.3 KiB

बतशेबा

तथ्य:

“बतशेबा” दाऊद के एक सैनिक ऊरिय्याह की पत्नी थी। ऊरिय्याह के मरने के बाद वह दाऊद की पत्नी बन गई थी, वही राजा सुलैमान की माता थी।

  • दाऊद ने बतशेबा के साथ व्यभिचार किया जबकि वह ऊरिय्याह की पत्नी थी।
  • जब बतशेबा दाऊद से गर्भवती हो गई तब दाऊद ने ऊरिय्याह को युद्ध क्षेत्र में आगे भेजकर मरवा दिया।
  • उसके बाद दाऊद ने बतशेबा से विवाह किया और उनके पुत्र का जन्म हुआ।
  • परमेश्वर ने उस शिशु को कुछ दिनों बाद मारकर दाऊद के पाप का दण्ड दिया।
  • बतशेबा ने एक और पुत्र को जन्म दिया, सुलैमान जो दाऊद के बाद राजा बना।

(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: दाऊद, सुलैमान. ऊरिय्याह)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 17:10 एक दिन, जब दाऊद के सब सैनिक राज्य से दूर युद्ध करने के लिए गए हुए थे, उसने अपने महल से बाहर देखा, तो उसे एक स्त्री जो अति सुन्दर थी नहाती हुई दिखाई पड़ी। उसका नाम बतशेबा था।
  • 17:11 कुछ समय बाद बतशेबा ने दाऊद के पास कहला भेजा कि वह गर्भवती है |
  • 17:12 बतशेबा का पति, जिसका नाम ऊरिय्याह था, वह दाऊद का एक वीर सैनिक था।
  • 17:13 ऊरिय्याह के मरने के बाद, दाऊद ने बतशेबा से विवाह कर लिया।
  • 17:14 उसके बाद, दाऊद और बतशेबा का एक और पुत्र उत्पन्न हुआ उसका नाम उन्होंने सुलैमान रखा।

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H1339