translationCore-Create-BCS_.../bible/other/wolf.md

3.0 KiB

भेड़िया, जंगली कुत्ते

परिभाषा:

भेड़िया एक क्रूर मांसाहारी पशु होता है जो कुत्ते जैसा दिखता है।

  • भेड़िये आमतौर पर समूहों में शिकार करते हैं और चालाक और गुपचुप तरीके से अपने शिकार को घेरते हैं।
  • बाइबल में, "भेड़िए" शब्द का प्रयोग प्रतीकात्मक रूप से झूठे शिक्षक या झूठे भविष्यद्वक्ताओं के लिए किया गया है जो विश्वासियों का नाश करते हैं| उनकी तुलना भीड़ों से की गई है। झूठी शिक्षा लोगों को गलत बातों पर विश्वास करने का कारण होती है जो उन्हें नुकसान पहुँचाती हैं।
  • यह तुलना इस तथ्य पर आधारित है कि भेड़े भेड़ियों के आक्रमण और भक्षण के लिए अरक्षित होती हैं क्योंकि उनके पास अपनी रक्षा के लिए कुछ भी नहीं होता है।

अनुवाद के सुझाव

  • इस शब्द का अनुवाद, “जंगली कुत्ते” या “जंगली जानवर” हो सकता है।
  • जंगली कुत्ते के दुसरे नाम हो सकता है "सियार" या "भेड़िया।"
  • जब प्रतीकात्मक रूप में मनुष्य के लिए प्रयोग किया जाता है, तो इसका अनुवाद हो सकता है, "बुरे लोग को जो लोगों को नुकसान पहुँचाते हैं जैसे जानवर जो भेड़ों पर हमला करता है। "

(यह भी देखें: बुराई, झूठे भविष्यद्वक्ता, भेड़, सिखाना)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H2061, H3611, G30740