translationCore-Create-BCS_.../bible/other/winnow.md

3.7 KiB

ओसाई, फटकना

परिभाषा:

“ओसाई” और “फटकना” का अर्थ है, गेहूं के दाने को निकम्मे पदार्थों से अलग करना| बाइबल में इन दोनों शब्दों का उपयोग प्रतीकात्मक रूप में भी किया जाता है, मनुष्यों को पृथक करने या उनका विभाजन करने में।

  • “ओसाई” भी अनावश्यक भूसी को अन्न से अलग करना है अन्न मिश्रित भूसी को हवा में उड़ाया जाता था कि हवा भूसी को उड़ाकर अन्न से अलग कर दे। 

  • “फटकना” गेहूँ को जो हवा में उड़ाकर भूसी से अलग किया जाता है तदोपरांत एक छलनी में फटका जाता था कि उसमें से मिट्टी और कंकड़ जैसे अनावश्यक पदार्थ अलग हो जाएं।

  • पुराने नियम में फटकना और ओसाई शब्दों का प्रतीकात्मक उपयोग भी किया गया है जिसका संदर्भ कठिनाइयों से है जो धर्मियों को अधर्मियों से अलग करती हैं।

  • एक बार यीशु ने भी “फटकना” शब्द का प्रतीकात्मक उपयोग किया है जब वह शमोन पतरस से कह रहा था कि वह और अन्य शिष्य अपने विश्वास में कैसे परखे जायेंगे।

  • इन शब्दों का अनुवाद करने के लिए, लक्षित भाषा में उन शब्दों या वाक्यांशों का उपयोग करें जो इन गतिविधियों के संदर्भ में काम आते हैं| इसके संभावित अनुवाद हो सकते हैं, "हिलाना" या "हवा करना।" यदि लक्षित भाषा में ओसाई या फटकना समझ से परे हो तो इनका अनुवाद उन शब्दों के द्वारा किया जा सकता है जो गेंहू को भूँसी या अनाव्शय पदार्थों से पृथक करने के लिए काम में लिए जाते हैं या इस प्रक्रिया का वर्म्नन किया जा सकता है।

(यह भी देखें: अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करें)

(यह भी देखें: भूसी, अन्न)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H2219, H5128, H5130, G44250, G46170