5.0 KiB
5.0 KiB
राजा, राजाओं, राज्य, राज्यों, राज्य, राजसी
परिभाषा:
“राजा” अर्थात नगर, राज्य या देश का सर्वोच्च शासक।
- राजा को राज करने के लिए चुना जाता है क्योंकि वह पूर्व राजाओं के परिवार से रिश्ता रखता है।
- राजा के मरणोपरांत उसका जेठा पुत्र ही राजा बनता था।
- प्राचीन युग में राजा को अपनी प्रजा पर परमाधिकार प्राप्त था।
- “राजा” शब्द का उपयोग किसी ऐसे मनुष्य के लिए किया जाए जो राजा न हो तो वह दुर्लभ ही था जैसे “राजा हेरोदेस” नया नियम।
- बाइबल में परमेश्वर को राजा कहा गया है क्योंकि वह अपने लोगों पर राज करता है।
- “परमेश्वर का राज्य” अर्थात अपने लोगों पर परमेश्वर का राज।
- यीशु को “यहूदियों का राजा”, “इस्राएल का राजा” और “राजाओं का राजा” कहा गया है।
- यीशु जब फिर आएगा तब वह संपूर्ण पृथ्वी पर राज करेगा।
- इस शब्द का अनुवाद हो सकता है, “सर्वोच्च प्रधान” या “परम अगुआ” या “सत्ताधारी शासक”
- “राजाओं का राजा” इस उक्ति का अनुवाद हो सकता है, “सब राजाओं पर राज करने वाला राजा” या “सर्वोच्च शासक जिसे सब शासकों पर अधिकार है”।
(यह भी देखें: अधिकार, हेरोदेस अन्तिपास, राज्य, परमेश्वर का राज्य)
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 तीमुथियुस 06:15-16
- 2 राजा 05:17-19
- 2 शमूएल 05:3-5
- प्रे.का. 07:9-10
- प्रे.का. 13:21-22
- यूहन्ना 01:49-51
- लूका 01:5-7
- लूका 22:24-25
- मत्ती 05:33-35
- मत्ती 14:8-9
बाइबल कहानियों से उदाहरण:
- 08:06 एक रात को मिस्र के राजा ने, जिसे फ़िरौन कहते है उसने रात में दो स्वप्न देखे जो उसे निरंतर परेशान कर रहे थे।
- 16:01 इस्राएलियों का उस समय कोई राजा न था, इसलिये हर कोई वही करता था जो उन्हें ठीक लगता था।
- 16:18 अत: लोगों ने परमेश्वर से कहा कि उन्हें भी सभी राष्ट्रों के समान एक राजा चाहिए।
- 17:05 अंततः शाऊल युद्ध में मारा गया, और दाऊद इस्राएल का राजा बन गया। वह एक अच्छा राजा था, और लोग उससे प्रेम करते थे।
- 21:06 परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओ ने यह भी कहा कि, मसीह एक भविष्यद्वक्ता भी होगा, एक पुरोहित भी और एक राजा भी होगा।
- 48:14 दाऊद इस्राएल का राजा था, लेकिन यीशु पूरे ब्रह्मांड का राजा है!
शब्द तथ्य:
- Strong's: H4427, H4428, H4430, G935, G936