translationCore-Create-BCS_.../bible/other/elder.md

2.7 KiB

प्राचीन, प्राचीनों

परिभाषा:

प्राचीन आत्मिक परिपक्वता के पुरूष होते हैं जिनका उत्तरदायित्व होता है कि परमेश्वर के लोगों की आत्मिक एवं व्यवहार संबन्धित अगुआई करें।

  • “प्राचीन” शब्द का मूल इस तथ्य में है कि ये पुरूष आयु में अधिक होते थे और आयु एवं अनुभव के कारण उनमें अधिक बुद्धि होती थी।
  • पुराने नियम में प्राचीन सामाजिक आचरण और मूसा की व्यवस्था से संबन्धित विषयों में इस्त्राएलियों की अगुआई एवं सहायता करते थे।
  • नये नियम में यहूदी प्राचीन अपने समुदायों में अगुवों की भूमिका निभाते थे और समुदाय के न्यायाधीश भी थे।
  • आरंभिक मसीही कलीसियाओं में मसीही प्राचीन विश्वासियों की स्थानीय मण्डली की आत्मिक क्षेत्र में अगुआई करते थे।
  • उन कलीसियाओं में प्राचीन में नौजवान शामिल थे जो आत्मिक रूप से परिपक्व थे।
  • इस शब्द का अनुवाद "वृद्ध पुरुषों" या " आत्मिक रूप से परिपक्व लोगों” के रूप में किया जा सकता है जो कलीसिया का नेतृत्व कर रहे हैं।

बाइबल संदर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H1419, H2205, H7868, G1087, G3187, G4244, G4245, G4850