translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/vow.md

2.4 KiB

मन्नत, मन्नतें, शपथ खाई

परिभाषा:

मन्नत एक शपथ है जो मनुष्य परमेश्वर के सम्मुख करता है। मनुष्य परमेश्वर के विशेष सम्मान में या उसके प्रति भक्ति दर्शाने के लिए कुछ करने की प्रतिज्ञा करता है।

  • मन्नत मानने के बाद मनुष्य उसे पूरा करने के लिए विवश हो जाता है।
  • बाइबल के अनुसार मनुष्य मन्नत पूरी न कर पाए तो परमेश्वर से दण्ड पाता है।
  • कभी-कभी मनुष्य मन्नत मानता है कि परमेश्वर उसकी रक्षा करे उसकी सुधि ले तो वह कोई एक काम परमेश्वर के लिए करेगा।
  • परन्तु आवश्यक नहीं कि परमेश्वर उसकी मांग को पूरा करे।

अनुवाद के सुझाव:

  • प्रकरण के अनुसार, “मन्नत” का अनुवाद हो सकता है, “पावन प्रतिज्ञा” या “परमेश्वर से की गई प्रतिज्ञा”।
  • मन्नत एक विशेष प्रकार की शपथ है जो परमेश्वर को दी जाती है।

(यह भी देखें: प्रतिज्ञा, शपथ)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H5087, H5088, G2171