translationCore-Create-BCS_.../bible/other/feast.md

3.0 KiB

पर्व, पर्वों, भोज

परिभाषा:

“पर्व” शब्द का अर्थ है, जनसमूह द्वारा विशाल भोज में सहभागी होना, विशेष करके उत्सव मनाने के उद्देश्य से। “पर्व मनाना” अर्थात बहुत भोजन खाने में सहभागी होना या भोज में एक साथ भोजन करना।

  • पर्वों के भोजन अलग अलग होते थे।
  • परमेश्वर ने यहूदियों को जिन धार्मिक पर्वों की आज्ञा दी थी उनमें सहभागिता भोज होते थे। यही कारण है कि उत्सवों को पर्व कहा गया था।
  • बाइबल के युग में राजा और अन्य प्रतिष्ठित जन अपने परिवार एवं मित्रों का अतिथि सत्कार करने के लिए अधिकतर भोज का आयोजन करते रहते थे।
  • ऊडा़ऊ पुत्र की कहानी में पिता ने पुत्र के लौट आने के उपलक्ष में भोज का आयोजन किया था।
  • कभी-कभी भोज कई दिनों तक चलता था।
  • “पर्व मनाना” का अनुवाद हो सकता है, “बहुत अधिक खाना” या “बहुत खाकर उत्सव मनाना” या “विशेष व्यापक भोजन करना”
  • प्रकरण के अनुसार “पर्व” का अनुवाद हो सकता है, “विशाल भोज के साथ उत्सव मनाना” या “नाना विविध व्यंजनों का भोजन करना” या “उत्सव का भोज।”

(यह भी देखें: पर्व)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H398, H2077, H2282, H2287, H3899, H3900, H4150, H4580, H4797, H4960, H7646, H8057, H8354, G26, G755, G1062, G1173, G1403, G1456, G1858, G1859, G2165, G3521, G4910