2.9 KiB
2.9 KiB
हेरोदेस महान
तथ्य:
हेरोदेस महान यहूदिया का प्रशासक था जब यीशु का जन्म हुआ। वह कई ईदोमी शासकों में पहला हेरोदेस था, जो रोमन साम्राज्य के कुछ हिस्सों पर शासन किया था।
- उसके पूर्वज यहूदी धर्म में परिवर्तित हुए थे और वह एक यहूदी के रूप में पले बड़े थे।
- औगुस्तुस कैसर ने उसे राजा हेरोदेस नाम दिया था जबकि वह राजा नहीं था। * उसने यहूदिया में यहूदियों पर 33 वर्ष राज किया।
- हेरोदेस महान भव्य ईमारतों के निर्माण के लिए जाना जाता था जिसमें यरूशलेम के यहूदियों के मन्दिर का नव-निर्माण भी था।
- यह हेरोदेस एक निर्दयी मनुष्य था और उसने अनेक हत्याएं की थी। जब उसने सुना कि यहूदियों के राजा का जन्म हुआ है तब उसके बैतलहम के सब बालकों को मरवा दिया था।
- उसके पुत्र हेरोदेस अन्तिपास और हेरोदेस फिलिप और उसका पोता हेरोदेश अग्रिप्पा आगे चलकर यहूदिया के शासक बने। उसका परपोता हेरोदेश अग्रिप्पा द्वितीय (“राजा अग्रिप्पा” कहलाया) ने भी संपूर्ण यहूदिया पर राज किया।
(देखें: नाम कैसे अनुवादित करें)
(यह भी देखें: हेरोदेस अन्तिपास, यहूदिया, राजा, मन्दिर)
बाइबल सन्दर्भ:
शब्द तथ्य:
- Strong's: G2264