1.8 KiB
1.8 KiB
अन्द्रियास
तथ्य:
अन्द्रियास उन बारहों में से एक था जिन्हें यीशु ने अपने घनिष्ठ शिष्यों में से चुना था। (आगे चलकर वे प्रेरित कहलाए)
- अन्द्रियास का भाई शमौन पतरस था। दोनों ही मछुवारे थे।
- पतरस और अन्द्रियास गलील सागर में मछलियां पकड़ रहे थे जब तब यीशु ने उन्हें अपने चेले होने के लिए बुला लिया था।
- यीशु से भेंट करने से पूर्व पतरस और अन्द्रियास यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाले के चेले थे।
(अनुवाद के सुझाव: नामों का अनुवाद कैसे करें)
(यह भी देखें: प्रेरित, चेले, बारहों)
बाइबल सन्दर्भ:
- प्रे.का. 01:12-14
- यूहन्ना 01:40-42
- मरकुस 01:16-18
- मरकुस 01:29-31
- मरकुस 03:17-19
- मत्ती 04:18-20
- मत्ती 10:2-4
शब्द तथ्य:
- Strong's: G406