translationCore-Create-BCS_.../bible/names/hittite.md

28 lines
2.4 KiB
Markdown

# हित्ती, हित्तियों
## परिभाषा: #
हित्ती कनान से उत्पन्न हाम के वंशज थे। वे एक विशाल साम्राज्य बने जो आज के तुर्किस्तान और उत्तरी फिलिस्तीन क्षेत्र में था।
* अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से भूमि खरीदी थी कि अपनी पत्नी सारा को वहां दफन करे। अब्राहम और उसके अनेक वंशज भी उस कब्र में दफ़न किए गए थे।
* एसाव ने दो हित्ती स्त्रियों से विवाह किया था जिसके कारण उसके माता-पिता दुःखी थे।
* दाऊद का भी एक योद्धा हित्ती था जिसका नाम ऊरिय्याह था।
* सुलैमान की परदेशी रानियों में भी हित्ती स्त्रियां थी। इन स्त्रियों ने सुलैमान को अपनी मूर्ति-पूजा में आकर्षित करके उसके मन को परमेश्वर से दूर कर दिया था।
* हित्ती अधिकतर इस्राएल के लिए शारीरिक एवं आत्मिक खतरा बने हुए थे।
(यह भी देखें: [वंशज](../other/descendant.md), [एसाव](../names/esau.md), [परदेशी](../other/foreigner.md), [हाम](../names/ham.md), [सामर्थी](../other/mighty.md), [सुलैमान](../names/solomon.md), [ऊरिय्याह](../names/uriah.md))
## बाइबल सन्दर्भ:
* [1 राजा 9:20-21](rc://hi/tn/help/1ki/09/20)
* [निर्गमन 3:7-8](rc://hi/tn/help/exo/03/07)
* [उत्पत्ति 23:11](rc://hi/tn/help/gen/23/11)
* [उत्पत्ति 25:10](rc://hi/tn/help/gen/25/10)
* [यहोशू 1: 4-5](rc://hi/tn/help/jos/01/04)
* [नहेम्याह 9:8](rc://hi/tn/help/neh/09/08)
* [गिनती 13:27-29](rc://hi/tn/help/num/13/27)
## शब्द तथ्य:
* Strong's: H2850