translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/thetwelve.md

2.4 KiB

बारहों, ग्यारहों

परिभाषा:

“बारहों” का संदर्भ उन पुरुषों से है जिन्हें यीशु ने चुना कि उसके घनिष्ठतम शिष्य या प्रेरित हों। यहूदा की आत्महत्या के बाद, वे “ग्यारहों” कहलाते थे।

  • यीशु के अनेक अन्य शिष्य थे परन्तु “बारहों” यह पदनाम उन्हें इसलिए दिया गया था क्योंकि वह यीशु के बहुत करीब थे।
  • इन बारह शिष्यों के नाम, मत्ती 10, मरकुस 3, तथा लूका 6 में सूचीबद्ध हैं।
  • यीशु के स्वर्गारोहण के बाद इन ग्यारहों ने मत्तिय्याह को यहूदा के स्थान में चुन लिया था। तब वे फिर से “बारहों” कहलाए।

अनुवाद के सुझाव:

  • कुछ भाषाओं में संज्ञा शब्द इसमें जोड़ना अधिक स्पष्ट एवं अधिक व्यावहारिक होता है, “बारह शिष्य” या “यीशु के घनिष्ठ बारह शिष्य”।
  • “ग्यारहों” का अनुवाद हो सकता है, “यीशु के शेष ग्यारह शिष्य”।
  • कुछ अनुवादों में प्रथम अक्षर बड़ा काम में लेकर दर्शाया जाता है कि यह पदनाम था जैसे “वे बारह” या “वे ग्यारह”।

(यह भी देखें: [प्रेरित], [चेले])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [1 कुरिन्थियों 15:5-7]
  • [प्रे.का. 06:2-4]
  • [लूका 09:1-2]
  • [लूका 18:31-33]
  • [मरकुस 10:32-34]
  • [मत्ती. 10:5-7]

Word Data:##

  • Strong's: