translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/sadducee.md

1.7 KiB

सदूकी, सदूकियों

परिभाषा:

मसीह यीशु के युग में सदूकी यहूदियों के याजकों में से उभरा एक राजनीतिक दल था। जो रोमी राजा का विरोधी था और पुनरूत्थान में विश्वास नहीं करता था।

  • अनेक सदूकी धनवान उच्चवर्गीय यहूदी थे जिनके हाथ में प्रभावशाली अगुआई के पद थे जैसे प्रधान याजक और महायाजक।
  • सदूकियों के दायित्वों में मन्दिर के देखरेख करना तथा याजकीय सेवाएँ जैसे बलि चढ़ाना था।
  • सदूकियों और फरीसियों ने यीशु को क्रूस पर चढ़ाने के लिए रोमी प्रशासकों को विवश किया था।
  • यीशु ने इन दो पंथों के स्वार्थ और पाखण्ड की निन्दा की थी।

(यह भी देखें: [प्रधान-याजकों], [महासभा], [महायाजक], [कपटी], [यहूदी अगुवों], [फरीसी], [याजक])

बाइबल के सन्दर्भ:

  • [प्रे.का. 04:1-4]
  • [प्रे.का. 05:17-18]
  • [लूका 20:27-28]
  • [मत्ती. 03:7-9]
  • [मत्ती 16:1-2]

Word Data:##

  • Strong's: