translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/name.md

3.7 KiB

नाम, नाम, नाम पर

परिभाषा:

  • बाइबल में “नाम” शब्द के अनेक प्रतीकात्मक उपयोग हैं।

*कुछ संदर्भों में “नाम” मनुष्य की प्रतिष्ठा का संदर्भ देता है जैसे “अपने लिए नाम कमाएं।”

  • “नाम” शब्द किसी स्मृति का संदर्भ भी देता है। उदाहरणार्थ “मूर्तियों का नाम मिटा दो”, अर्थात मूर्तियों को ऐसे नष्ट कर दो कि उनकी स्मृति ही न रहे या उनकी पूजा न की जाए।
  • “परमेश्वर के नाम में” बोलना अर्थात उसके सामर्थ्य और अधिकार में या उसके प्रतिनिधि होकर बोलना।
  • किसी का “नाम” संपूर्ण मनुष्य का संदर्भ देता है जैसे “आकाश के नीचे कोई और नाम नहीं जिससे हम उद्धार पाते हैं।” (देखें: [लक्षणालंकार])

अनुवाद के सुझाव:

  • “इसका अच्छा नाम” इस वाक्य का अनुवाद हो सकता है, “उसकी अच्छी प्रतिष्ठा।”
  • “के नाम में” कुछ करना, इसका अनुवाद हो सकता है, के अधिकार में” या “की अनुमति से” या “प्रतिनिधित्व में” काम करना।
  • “ऐसा करना कि मनुष्य हमारे बारे में जाने” या “मनुष्यों को सोचने पर विवश करना कि हम महत्वपूर्ण हैं।”
  • यह अभिव्यक्ति हैः "उसका नाम पुकारना" का अनुवाद हो सकता है "उसे नाम देना" या "उसे पुकारना"।
  • "जो लोग आपके नाम से प्रेम रखते हैं" का अनुवाद "जो आपसे प्यार करते है" के रूप में किया जा सकता है।
  • "मूर्तियों के नामों को काट" का अनुवाद "मूर्तियों से छुटकारा पाना ताकि वे याद भी न आये" या "लोगों को झूठे देवताओं की पूजा करना बंद करने का कारण" या "सभी मूर्तियों को पूरी तरह से नष्ट कर दें ताकि लोग अब उनके बारे में न सोचे" के रूप में किया जा सकता है।

(यह भी देखें: [बुलाहट])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [1 यूहन्ना 02:12-14]
  • [2 तीमुथियुस 02:19-21]
  • [प्रे.का. 04:5-7]
  • [प्रे.का. 04:11-12]
  • [प्रे.का. 09:26-27]
  • [उत्पत्ति 12:1-3]
  • [उत्पत्ति 35:9-10]
  • [मत्ती 18:4-6]

Word Data:##

  • Strong's: