translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/exalt.md

2.4 KiB

ऊँचा, ऊँचा किया, बढ़ाता, आनन्द

परिभाषा:

ऊँचा करना किसी की बहुत अधिक प्रशंसा करना और सम्मान देना। इसका अर्थ किसी को ऊँचे स्थान पर रखना भी है।

  • बाइबल में ऊँचा करने का अर्थ परमेश्वर को प्रतिष्ठित करना है।
  • जब मनुष्य अपनी बड़ाई करता है तब वह घमण्ड करता है और अपने बारे में अभिमानी है।

अनुवाद के सुझाव:

  • “ऊँचा करने” के अनुवाद रूप हो सकता है “बहुत अधिक प्रशंसा” या “अत्यधिक सम्मान देना” या “गुणगान करना” या “किसी के बारे में ऊंचे विचार प्रकट करना”।
  • कुछ संदर्भों में इसका अनुवाद ऐसे शब्दों या उक्तियों द्वारा हो सकता है जिन का अर्थ, “ऊंचे स्थान पर रखना” या “अधिक सम्मान देना” या “गर्व से कहना”
  • “अपनी बड़ाई मत करो” का अनुवाद “अपने को बड़ा मत समझ” या “अपने मुँह मियां मिट्ठू मत बन”।
  • “जो अपने आपको बड़ा समझते हैं” इसका अनुवाद, “जो अपने पर घमण्ड करते हैं” या “जो अभिमानी हैं”

(यह भी देखें: [स्तुति], [उपासना], [महिमा करना], [घमण्ड करना], [घमण्डी])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [1 पतरस 05:5-7]
  • [2 शमूएल 22:47-49]
  • [प्रे.का. 05:29-32]
  • [फिलिप्पुस 02:9-11]
  • [भजन संहिता 018:46-47]

Word Data:##

  • Strong's: