translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/church.md

5.6 KiB

कलीसिया, कलीसियाओं, कलीसिया

परिभाषा:

नये नियम में "कलीसिया" का संदर्भ मसीह के विश्वासियों का स्थानीय समुदाय से है जो प्रार्थना करने और परमेश्वर का वचन सुनने के लिए नियमित सभा करते थे। “कलीसिया” शब्द सब विश्वासियों के संदर्भ में है।

  • इस शब्द का वास्तविक अर्थ है मनुष्यों की बुलाई हुई सभा या सहभागिता जो किसी विशेष उद्देश्य से एकत्र होते हैं।
  • जब यह शब्द सब स्थानों के सब विश्वासियों मसीह की संपूर्ण देह के संदर्भ में हो तो कुछ बाइबल अनुवादों में प्रथम अक्षर बड़ा लिखा गया है कि वह स्थानीय कलीसिया से भिन्न दिखाई दे।
  • किसी नगर के विश्वासी प्रायः किसी सदस्य के घर में एकत्र होते थे। इन स्थानीय कलीसियाओं को उस स्थान का नाम दिया जाता था जैसे “इफिसुस की कलीसिया”।
  • बाइबल में "कलीसिया" का संदर्भ भवन से नहीं है।

अनुवाद के सुझाव:

  • “कलीसिया” शब्द का अनुवाद “एक साथ एकत्र होना” या “सभा” या “मण्डली” या “एकत्र होने वाले” हो सकता है।
  • इस शब्द के अनुवाद में काम में लिए गए शब्द या उक्ति का अभिप्राय एक समूह से नहीं सब विश्वासियों से होना है।
  • सुनिश्चित करें कि “कलीसिया” का अनुवाद किसी भवन का अर्थ प्रकट न करे।
  • पुराने नियम में "सभा" का जिस शब्द से अनुवाद किया गया है उस शब्द का भी यहां उपयोग किया जा सकता है।
  • स्थानीय या राष्ट्रीय भाषा के बाइबल अनुवाद को भी देखें। (देखें: [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])

(यह भी देखें: [सभा], [विश्वास], [मसीही विश्वासी])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [1 कुरिन्थियों 05:11-13]
  • [1 थिस्सलुनीकियों 02:14-16]
  • [1 तीमुथियुस 03:4-5]
  • [प्रे.का. 09:31-32]
  • [प्रे.का. 14:23-26]
  • [प्रे.का. 15:39-41]
  • [कुलुस्सियों 04:15-17]
  • [इफिसियों 05:22-24]
  • [मत्ती 16:17-18]
  • [फिलिप्पियों 01:15-17]

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • [43:12] लगभग 3000 लोगों ने पतरस कि बात पर विश्वास किया और यीशु के चेले बन गए। और उन्हें बपतिस्मा दिया गया और वे यरूशलेम की कलीसिया का हिस्सा बन गए।
  • [46:09] परन्तु अन्ताकिया में अधिकतर लोग यहूदी नहीं थे, और पहली बार, उनमें से बहुत लोग विश्वास करके प्रभु की ओर फिरे। बरनबास और शाऊल इन नए विश्वासियों को पढ़ाने, यीशु के बारे में बताने और कलीसिया को मजबूत करने के लिये अन्ताकिया आए।
  • [46:10] तब अन्ताकिया की कलीसिया ने शाउल और बरनबास के लिए प्रार्थना करी और उन पर हाथ रखा। फिर कलीसिया ने उन्हें कई अन्य स्थानों में यीशु के बारे में प्रचार करने के लिये भेज दिया।
  • [47:13] यीशु के सुसमाचार को वह प्रचार करते गए और कलीसिया विकास करती गई।
  • [50:01] लगभग 2,000 से अधिक वर्षों से, संसार भर में अधिक से अधिक लोग यीशु मसीह के सुसमाचार को सुन रहे हैं। कलीसिया बढ़ रही है।

Word Data:

  • Strong's: