translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/birthright.md

2.1 KiB

पहिलौठे का अधिकार

परिभाषा:

“पहिलौठे का अधिकार” बाइबल में सम्मान, पारिवारिक नाम, सम्पदा, का बोध करवाता है जो प्रथम पुत्र को दिया जाता है।

  • प्रथम पुत्र के पहिलौठे होने के अधिकार में पिता की वसीयत का दो गुणा भाग होता था।
  • राजा के पहिलौठे को पिता के मृत्यु के बाद राज करने का अधिकार प्राप्त था।
  • एसाव ने अपने छोटे भाई याकूब को अपना पहिलौठे का अधिकार बेच दिया था। इस कारण एसाव के स्थान में याकूब को पहिलौठे की आशिषें मिलीं।
  • पहिलौठे के अधिकार में पहिलौठे का सम्मान होता है कि परिवार के सब वंशजों को पहिलौठे का नाम मिले।

अनुवाद के सुझाव:

  • “पहिलौठे का अधिकार” के संभावित अनुवाद हो सकते हैं, “प्रथम पुत्र के अधिकार और सम्पदा” या “पारिवारिक सम्मान” या “प्रथम पुत्र के सौभाग्य और उत्तराधिकार”

(यह भी देखें: [पहिलौठे], [उत्तराधिकार में पाना], [वंशज])

# बाइबल सन्दर्भ:

  • [1 इतिहास 05:1-3]
  • [उत्पत्ति 25:31-34]
  • [उत्पत्ति 43:32-34]
  • [इब्रानियों 12:14-17]

Word Data:

  • Strong's: