translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/apostle.md

4.4 KiB

प्रेरित, प्रेरितों, प्रेरिताई#

परिभाषा:

“प्रेरितों”, यीशु द्वारा भेजे गए पुरूष जो परमेश्वर और उसके राज्य के प्रचारक थे। “प्रेरिताई” अर्थात प्रेरित होने के लिए चुने गयों का पद और अधिकार।

  • “प्रेरित” शब्द का अर्थ है, “विशेष उद्देश्य निमित भेजा गया मनुष्य”। प्रेरित के पास वही अधिकार होता है जो भेजनेवाले के पास है।
  • यीशु के वे बारह घनिष्ठ शिष्य प्रथम प्रेरित थे। दुसरे मनुष्य, जैसे कि पौलुस और याकूब भी प्रेरित हुए थे।
  • परमेश्वर के सामर्थ्य से प्रेरित निडर होकर सुसमाचार सुनाते थे और रोगियों को चंगा करते थे और दुष्टात्माओं को भी निकालते थे।

अनुवाद सुझाव: ##

  • “प्रेरित” शब्द का अनुवाद ऐसे शब्द या उक्ति द्वारा भी किया जा सकता है जिसका भावार्थ “भेजा गया मनुष्य” या “भेजा गया” या “मनुष्यों को परमेश्वर का सन्देश सुनाने के लिए बुलाया गया एवं भेजा गया मनुष्य”।
  • “प्रेरित” और “शिष्य” शब्दों का अनुवाद भिनार्थक शब्दों में किया जाना आवश्यक है। इस बात का भी ध्यान रखें कि इस शब्द का अनुवाद स्थानीय या राष्ट्रीय भाषा के बाइबल अनुवाद में कैसा है। (देखें [अपरिचित शब्दों का अनुवाद कैसे करे])

(यह भी देखें: [अधिकार], [चेले], [याकूब (जब्दी का पुत्र)], [पौलुस], [बारह])

बाइबल संदर्भ:

  • [यहूदा 01:17-19]
  • [लूका 09:12-14]

बाइबल कहानियों के उदाहरण: ##

  • __ [26:10] __ इसके बाद यीशु ने बारह पुरुष को चुना जिनको प्रेरित __ कहा जाता था। __ प्रेरित ने यीशु के साथ यात्रा की और उससे सीखा।
  • __ [30:01] __ यीशु ने अपने प्रेरितों को प्रचार के लिए और कई अलग-अलग गांवों में लोगों को सिखाने के लिए भेजा।
  • [38:02] यहूदा यीशु प्रेरितों में से एक था। वह प्रेरित पैसों का प्रभारी था, लेकिन वह पैसे से प्यार करता था और अक्सर थैले से चोरी करता था।
  • __ [43:13] __ शिष्यों ने खुद को प्रेरितों शिक्षण, संगत, एक साथ भोजन और प्रार्थना में समर्पित किया।
  • __ [46:08] __ तब बरनबास नाम का एक आस्तिक ने शाऊल को प्रेरित के पास ले गया और उन्हें बताया कि शाऊल ने दमिश्क में साहसपूर्वक प्रचार किया था।

Word Data:

  • Strong's: