translationCore-Create-BCS_.../bible/other/sister.md

2.8 KiB

बहन, बहनों

परिभाषा:

बहन माता या पिता के संबन्ध से किसी की स्त्री संबन्धी होती है। उसे कहा जाता है कि दूसरे व्यक्ति की बहन या उस व्यक्ति की बहन ।

  • नये नियम में "बहन" शब्द का आलंकारिक उपयोग मसीह यीशु में विश्वास करनेवाली स्त्री के लिए किया जाता है।
  • कभी-कभी,"भाइयों और बहनों" शब्द मसीह के सब विश्वासी स्त्री-पुरुष के लिए उपयोग किया गया है।
  • पुराने नियम की पुस्तक श्रेष्ठगीत में "बहन" शब्द प्रेमी या जीवन साथी के लिए उपयोग किया गया है।

अनुवाद के सुझाव:

  • अतः उचित होगा कि इस शब्द का अनुवाद ज्यों का त्यों ही करें, जब तक कि इसका अभिप्राय गलत न हो।
  • इसके अन्य अनुवाद रूप हो सकते हैं, “मसीह में बहन” या “आत्मिक बहन” या “मसीह की विश्वासी स्त्री” या “सहविश्वासी महिला”।
  • संभव हो तो पारिवारिक शब्द काम में लेना सबसे अच्छा है।
  • यदि लक्षित भाषा में विश्वासी शब्द का स्त्रीलिंग रूप हो तो इसे काम में लेना संभावित अनुवाद हो सकता है।
  • प्रेमी या पत्नी के संदर्भ में “प्रिय” या “प्रियतम” का स्त्रीलिंग शब्द काम में ले।

(यह भी देखें: भाई मसीह में, आत्मा)

बाइबल के सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H269, H1323, G27, G79