translationCore-Create-BCS_.../bible/other/king.md

5.0 KiB

राजा, राजाओं, राज्य, राज्यों, राज्य, राजसी

परिभाषा:

“राजा” अर्थात नगर, राज्य या देश का सर्वोच्च शासक।

  • राजा को राज करने के लिए चुना जाता है क्योंकि वह पूर्व राजाओं के परिवार से रिश्ता रखता है।
  • राजा के मरणोपरांत उसका जेठा पुत्र ही राजा बनता था।
  • प्राचीन युग में राजा को अपनी प्रजा पर परमाधिकार प्राप्त था।
  • “राजा” शब्द का उपयोग किसी ऐसे मनुष्य के लिए किया जाए जो राजा न हो तो वह दुर्लभ ही था जैसे “राजा हेरोदेस” नया नियम।
  • बाइबल में परमेश्वर को राजा कहा गया है क्योंकि वह अपने लोगों पर राज करता है।
  • “परमेश्वर का राज्य” अर्थात अपने लोगों पर परमेश्वर का राज।
  • यीशु को “यहूदियों का राजा”, “इस्राएल का राजा” और “राजाओं का राजा” कहा गया है।
  • यीशु जब फिर आएगा तब वह संपूर्ण पृथ्वी पर राज करेगा।
  • इस शब्द का अनुवाद हो सकता है, “सर्वोच्च प्रधान” या “परम अगुआ” या “सत्ताधारी शासक”
  • “राजाओं का राजा” इस उक्ति का अनुवाद हो सकता है, “सब राजाओं पर राज करने वाला राजा” या “सर्वोच्च शासक जिसे सब शासकों पर अधिकार है”।

(यह भी देखें: अधिकार, हेरोदेस अन्तिपास, राज्य, परमेश्वर का राज्य)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 08:06 एक रात को मिस्र के राजा ने, जिसे फ़िरौन कहते है उसने रात में दो स्वप्न देखे जो उसे निरंतर परेशान कर रहे थे।
  • 16:01 इस्राएलियों का उस समय कोई राजा न था, इसलिये हर कोई वही करता था जो उन्हें ठीक लगता था।
  • 16:18 अत: लोगों ने परमेश्वर से कहा कि उन्हें भी सभी राष्ट्रों के समान एक राजा चाहिए।
  • 17:05 अंततः शाऊल युद्ध में मारा गया, और दाऊद इस्राएल का राजा बन गया। वह एक अच्छा राजा था, और लोग उससे प्रेम करते थे।
  • 21:06 परमेश्वर के भविष्यद्वक्ताओ ने यह भी कहा कि, मसीह एक भविष्यद्वक्ता भी होगा, एक पुरोहित भी और एक राजा भी होगा।
  • 48:14 दाऊद इस्राएल का राजा था, लेकिन यीशु पूरे ब्रह्मांड का राजा है!

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H4427, H4428, H4430, G935, G936