translationCore-Create-BCS_.../bible/names/assyria.md

3.6 KiB

अश्शूर, अश्शूरी, अश्शूरियों, अश्शूर राज्य

तथ्य:

अश्शूर देश एक इस्राएल के कनान वास के समय एक शक्तिशाली राज्य था। अश्शूर राज्य विभिन्न देशों का एक समूह था जिस पर अश्शूर राजा राज करता था।

  • अश्शूर देश उस स्थान में था जो आज उत्तरी इराक है।
  • इतिहास में अश्शूरों ने इस्राएल से अनेक युद्ध किए थे।
  • 722 ई.पू. में अश्शूरों की सेना ने इस्राएल राज्य को पूर्णतः जीत लिया था और इस्राएलियों को बन्दी बनाकर अश्शूर देश ले गए थे।
  • जो इस्राएली स्वदेश में रह गए थे उन्होंने अश्शूरों द्वारा सामरिया से इस्राएल में लाकर बसाए हुए परदेशियों के साथ विवाह कर लिया था। ऐसे अन्तर्जातीय विवाह से उत्पन्न सन्तान को आगे चलकर सामरी कहा गया था।

(यह भी देखें: सामरिया)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 20:02 तब परमेश्वर ने दोनों राज्यों को दण्डित किया और उनके शत्रुओं को यह अनुमति दी कि वह उन राज्यों को नष्ट कर दे। अश्शूर का राज्य एक शक्तिशाली, क्रूर राज्य था, जिसने इस्राएल के राज्य को नष्ट कर दिया। अश्शूरियों ने इस्राएल के बहुत से लोगों को मार गिराया, उनकी मूल्यवान वस्तुओं को छीन लिया और देश का बहुत सा हिस्सा जला दिया।
  • 20:03 अश्शूरियों ने सभी नेताओं को एकत्र किया, धनवान मनुष्य और योग्य मनुष्य को और वह उन्हें अपने साथ अश्शूर ले आए।
  • 20:04 तब अश्शूरियों ने अन्यजातियों को उस भूमि पर रहने को कहा जहाँ पर इस्राएली राज्य था।

शब्द तथ्य:##

  • स्ट्रांग नंबर: H804, H1121