3.5 KiB
3.5 KiB
इश्माएल, इश्माएली
तथ्य:
इश्माएल अब्राहम और मिस्री दासी हाजिरा का पुत्र था। पुराने नियम में इश्माएल नामक और पुरुष भी हुए हैं।
- इश्माएल का अर्थ है, “परमेश्वर सुनता है”
- परमेश्वर ने अब्राहम के पुत्र इश्माएल को आशीष देने की प्रतिज्ञा की, परन्तु वह वो पुत्र नहीं था जिसके साथ परमेश्वर ने अपनी वाचा स्थापित करने की प्रतिज्ञा की थी।
- परमेश्वर ने हाजिरा और इश्माएल की रक्षा रेगिस्तान में की जब उन्हें वहां भेजा गया।
- जब इश्माएल पारान के रेगिस्तान में रह रहा था, तब उसने मिस्र की एक स्त्री से विवाह किया।
- नतन्याह का पुत्र इश्माएल यहूदा का एक सेनापति था, जिसने बाबुल के राजा नबूकदनेस्सर द्वारा नियुक्त एक राज्यपाल को मारने के लिए पुरुषों के एक समूह का नेतृत्व किया था।
- पुराने नियम में इश्माएल नाम के चार अन्य व्यक्ति भी थे।
(अनुवाद के सुझाव नामों का अनुवाद कैसे करें)
(यह भी देखें: अब्राहम , बाबेल, वाचा, रेगिस्तान, मिस्र, हाजिरा, इसहाक, नबूकदनेस्सर, पारान, सारा)
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 इतिहास 01:28-31
- 2 इतिहास 23:1-3
- उत्पत्ति 16:11-12
- उत्पत्ति 25:9-11
- उत्पत्ति 25:13-16
- उत्पत्ति 37:25-26
बाइबल कहानियों से उदाहरण:
- 05:02 तो अब्राम ने हाजिरा से विवाह किया। हाजिरा को अब्राम के द्वारा एक पुत्र हुआ, अब्राम ने उसका नाम इश्माएल रखा।
- 05:04 “मैं इश्माएल को भी एक बड़ी जाति बनाऊंगा, लेकिन मेरी वाचा इसहाक के साथ होगी।”
शब्द तथ्य:
- Strong's: H3458, H3459