translationCore-Create-BCS_.../bible/other/tomb.md

37 lines
4.6 KiB
Markdown

# कब्र, मिट्टी देनेवाले, कब्रें, कब्र, कब्रों, कब्रिस्तान #
## परिभाषा: ##
* “कब्र” वह स्थान है जहां मृतक के शव को रखा जाता है। * इसी संदर्भ में “कब्रिस्तान” भी है।
* यहूदी कभी-कभी गुफाओं में मृतकों को रखते थे। कभी-कभी वे पहाड़ों में गुफा खोदते थे।
* नये नियम के समय ऐसी कब्रों को बन्द करने के लिए उन पर बड़ा पत्थर लुढ़का देना एक आम अभ्यास था।
* यदि कब्र का अर्थ शव को दफन करने के लिए जमीन के नीचे गड्डा हो तो इसका अनुवाद करने के और तरीके “गुफा” या “पहाड़ में छेद करना” हो सकता है।
* प्रतीकात्मक रूप में और अक्सर “कब्र” शब्द मृतक के सदृश्य अवस्था को या मृतकों की आत्माओं के स्थान के लिए काम में आता है।
(यह भी देखें: [दफन करना](../other/bury.md), [मृत्यु](../other/death.md))
## बाइबल सन्दर्भ: ##
* [प्रे.का. 02:29-31](rc://en/tn/help/act/02/29)
* [उत्पत्ति 23:5-6](rc://en/tn/help/gen/23/05)
* [उत्पत्ति 50:4-6](rc://en/tn/help/gen/50/04)
* [यूहन्ना 19:40-42](rc://en/tn/help/jhn/19/40)
* [लूका 23:52-53](rc://en/tn/help/luk/23/52)
* [मरकुस 05:1-2](rc://en/tn/help/mrk/05/01)
* [मत्ती 27:51-53](rc://en/tn/help/mat/27/51)
* [रोमियो 03:13-14](rc://en/tn/help/rom/03/13)
## बाइबल कहानियों से उदाहरण: ##
* __[32:04](rc://en/tn/help/obs/32/04)__ वह __कब्रों__ में रहा करता था। वह रात दिन चिल्लाता रहता था |
* __[37:06](rc://en/tn/help/obs/37/06)__ यीशु ने उनसे पूछा “तुमने लाज़र को कहाँ रखा है?” उन्होंने उससे कहा, "__कब्र__ में, आओ और देख लो |” तब यीशु रोया |
* __[37:07](rc://en/tn/help/obs/37/07)__ वो __कब्र__ एक गुफा थी जिसके द्वार पर एक बड़ा पत्थर लगा हुआ था |
* __[40:09](rc://en/tn/help/obs/40/09)__ तब यूसुफ और नीकुदेमुस, दो यहूदी याजक जिन्हें विश्वास था कि यीशु ही मसीह है, पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा | उन्होंने उसके शव को उज्ज्वल चादर में लपेटा, और चट्टान में खुदवाई गई __कब्र__ में रख दिया | तब उन्होंने द्वार पर बड़ा पत्थर लुढ़काकर उसे बन्द कर दिया |
* __[41:04](rc://en/tn/help/obs/41/04)__ उसने कब्र के पत्थर को जो __कब्र__ के द्वार पर लगा था हटा दिया और उस पर बैठ गया, __कब्र__ की रखवाली करने वाले पहरुए काँप उठे और मृतक समान हो गए |
* __[41:05](rc://en/tn/help/obs/41/05)__ जब महिलाएँ __कब्र__ पर पहुँची, स्वर्गदूत ने स्त्रियों से कहा, “मत डरो | यीशु यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है |" आओ, यह स्थान देखो |” तब सस्त्रियों ने __कब्र__ में और जहा यीशु का शरीर रखा गया था देखा | उसका शरीर वहा नहीं था |
## शब्द तथ्य: ##
* Strong's: H1164, H1430, H6900, H6913, H7585, H7845, G86, G2750, G3418, G3419, G5028