translationCore-Create-BCS_.../bible/kt/birthright.md

2.7 KiB

पहिलौठे का अधिकार

परिभाषा:

बाइबल में पाया जाने वाले “पहिलौठे का अधिकार” शब्द का अर्थ उस सम्मान, पारिवारिक नाम, और भौतिक सम्पदा को संदर्भित करता है जिसे आमतौर पर पहले जन्मे पुत्र को दिया जाता था।

  • पहिलौठे पुत्र के जन्मसिद्ध अधिकार में पिता की विरासत का दोगुणा भाग शामिल होता था।
  • किसी राजा के पहिलौठे पुत्र को आमतौर पर उसके पिता के मृत्यु के बाद शासन करने का जन्मसिद्ध अधिकार दिया जाता था।
  • एसाव ने अपने छोटे भाई याकूब को अपना पहिलौठे का अधिकार बेच दिया था। इस कारण एसाव के स्थान पर याकूब को विरासत में पहिलौठे की आशीष मिली।
  • पहिलौठे के अधिकार में परिवार के सब वंशजों को पहले जन्मे पुत्र के कुल के माध्यम से स्थापित करने का सम्मान भी शामिल था।

अनुवाद के सुझाव:

  • “पहिलौठे के अधिकार” को अनुवाद करने के सम्भावित तरीकों में ये शब्द शामिल हो सकते हैं, “प्रथम पुत्र के अधिकार और सम्पदा” या “पारिवारिक सम्मान” या “पहिलौठे पुत्र के विशेषाधिकार और विरासत।”

(यह भी देखें: पहिलौठा, विरासत, वंशज)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H1062, G4415