2.4 KiB
2.4 KiB
हित्ती, हित्तियों
परिभाषा:
हित्ती कनान से हाम के वंशज थे। वे एक विशाल साम्राज्य बने जो आज के तुर्किस्तान और उत्तरी फिलिस्तीन क्षेत्र में था।
- अब्राहम ने हित्ती एप्रोन से भूमि खरीदी थी कि अपनी पत्नी सारा को वहां दफन करे। अब्राहम और उसके अनेक वंशज भी उस कब्र में दफ़न किए गए थे।
- एसाव ने दो हित्ती स्त्रियों से विवाह किया था जिसके कारण उसके माता-पिता दुःखी थे।
- दाऊद का भी एक योद्धा हित्ती था जिसका नाम ऊरिय्याह था।
- सुलैमान की परदेशी रानियों में भी हित्ती स्त्रियां थी। इन स्त्रियों ने सुलैमान को अपनी मूर्ति-पूजा में आकर्षित करने के कारण परमेश्वर से दूर कर दिया था।
- हित्ती अधिकतर इस्राएल के लिए शारीरिक एवं आत्मिक खतरा बने हुए थे।
(यह भी देखें: वंशज, एसाव, परदेशी, हाम, सामर्थी, सुलैमान, ऊरिय्याह)
बाइबल सन्दर्भ:
- 1 राजा 09:20-21
- निर्गमन 03:7-8
- उत्पत्ति 23:10-11
- उत्पत्ति 25:9-11
- यहोशू 01: 4-5
- नहेम्याह 09:7-8
- गिनती 13:27-29
शब्द तथ्य:
- Strong's: H2850