translationCore-Create-BCS_.../bible/other/teacher.md

4.2 KiB

गुरु, उपदेशक

परिभाषा:

गुरु वह मनुष्य है जो मनुष्यों को नई जानकारी देता है। शिक्षक मनुष्यों को ज्ञान एवं प्रवीणता प्राप्त करने में सहायक होता है।

  • बाइबल में "उपदेशक" शब्द एक विशेष अर्थ में काम में लिया गया है जो परमेश्वर के बारे में शिक्षा देनेवाले के संदर्भ में है।
  • शिक्षक से ज्ञान प्राप्त करनेवाले को “विद्यार्थी” या “चेला” कहते हैं।
  • कुछ अंग्रेजी बाइबल अनुवादों में इस शब्द को बड़े अक्षरों में लिखा गया है यदि वह यीशु के संदर्भ में है।

अनुवाद के सुझाव:

  • इस शब्द के अनुवाद में सामान्य शब्द शिक्षक का उपयोग किया जा सकता है, जब तक कि शब्द केवल एक स्कूल शिक्षक के लिए उपयोग नहीं किया जाता है।
  • कुछ संस्कृतियों की भाषा में धर्म-गुरूओं के लिए विशेष पदनाम होता है जैसे “श्री-श्री” या “रब्बी” या “प्रचारक”।

(यह भी देखें: चेले, प्रचार करना)

बाइबल सन्दर्भ:

बाइबल कहानियों से उदाहरण:

  • 27:1 एक दिन, यहूदी धर्म में निपुण एक व्यवस्थापक यीशु के पास उसकी परीक्षा लेने के लिए आया, और कहने लगा, “हे गुरु अनन्त जीवन का वारिस होने के लिए मैं क्या करूं?”
  • 28:1 एक दिन, एक धनवान युवा शासक यीशु के पास आया और उससे पूछा, "अच्छे शिक्षक,अनन्त जीवन प्राप्त करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?"
  • 37:2 दो दिन बीतने के बाद, यीशु ने अपने चेलों से कहा, “आओ हम फिर यहूदिया को चलें |” चेलों ने उससे कहा “हे रब्बी, कुछ समय पहले तो लोग तुझे मरना चाहते थे |”
  • 38:14 यहूदा यीशु के पास आया और कहा, “ नमस्कार, गुरु,” और उसे चूमा |
  • 49:3 यीशु एक महान शिक्षक भी था, और वह अधिकार के साथ बोलता था क्योंकि वह परमेश्वर का पुत्र है |

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H3384. H3925, G1320, G2567, G3547, G5572