translationCore-Create-BCS_.../bible/other/seize.md

3.0 KiB

बन्दी बनाना, अभिग्रहण करना, बंदीकरण

परिभाषा:

"बन्दी बनाना" किसी मनुष्य या वस्तु का बल-पूर्वक हरण करना। इसका अर्थ किसी पर हावी होना या नियंत्रण करना भी होता है।

  • जब सैन्य बल द्वारा नगर को जीत लिया जाता है तब सैनिक वहाँ के निवासियों की मूल्यवान वस्तुएं लूट लेते हैं।
  • प्रतीकात्मक रूप में उपयोग करने पर इस शब्द का अर्थ है, “भयातुर” होना।" इसका अर्थ है कि मनुष्य अकस्मात ही “भय-ग्रस्त” हो जाता है। यदि कोई व्यक्ति “भय-ग्रस्त” है तो यह भी कहा जा सकता है कि वह, “अकस्मात ही बहुत डर गया”।
  • स्त्री के प्रसव के संदर्भ में इसका अर्थ है दर्द अकस्मात ही उठा और बहुत अधिक हो गया। इस शब्द का अनुवाद हो सकता है, स्त्री का प्रसव पीड़ा द्वारा “अभिभूत होना” या पीड़ा का “अकस्मात ही आ पड़ना।"
  • इस शब्द का अनुवाद हो सकता है, “वशीभूत करना” या “अकस्मात ले लेना” या “जकड़ लेना”।"
  • “उसे पकड़ कर उसके साथ सोया” इस उक्ति का अनुवाद हो सकता है, “उस पर बलपूर्वक हावी हुआ” या “उसका शील भंग किया” या “उसके साथ बलात्कार किया”।" सुनिश्चित करें कि यह भावार्थ स्वीकार्य हो।

(देखें: व्यंजना)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H0270, H1497, H2388, H3027, H3920, H3947, H4672, H5377, H5860, H6031, H7760, H8610, G07240, G19490, G26380, G29020, G29830, G48150, G48840