translationCore-Create-BCS_.../bible/other/purple.md

2.8 KiB

बैंगनी

तथ्य:

“बैंगनी” शब्द एक रंग का नाम है जो नीले और लाल का मिश्रण है।

  • प्राचीन युग में, बैंगनी रंग दुर्लभ था और अत्यधिक मूल्यवान रंग था। राजाओं तथा उच्च अधिकारियों के वस्त्र इसी मसाले से रंगे जाते थे।
  • इस रंग का निर्माण महंगा और समय लेनेवाला होता था, बैंगनी वस्त्र धनवान होने, विशिष्ट होने तथा राजसी होने का प्रतीक था।
  • निवास के मण्डप और मन्दिर के परदों का रंग भी बैंगनी था याजकों के एपोद का रंग भी बैंगनी था।
  • बैंगनी रंग समुद्री घोंघे को कुचल कर या उबलते हुए पानी में डालकर निकाला जाता था, या घोंघों को जीवित रखकर यह रंग छोड़ने के लिए उकसाया जाता था। यह एक मंहगी प्रक्रिया थी।
  • रोमी सैनिकों ने यीशु के क्रूसीकरण से पूर्व उसे बैंगनी वस्त्र पहनाकर उसकी निन्दा की थी क्योंकि उस पर दोष लगाया गया था कि वह यहूदियों का राजा है।
  • फिलिप्पी नगर की लुदिया बैंगनी वस्त्र बेचकर जीविकोपार्जन करती थी।

(अनुवाद के सुझाव: नामों का अनुवाद)

(यह भी देखें: एपोद, फिलिप्पी, शाही, मिलापवाला तम्बू, मंदिर

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H0710, H0711, H0713, G42090, G42100, G42110