translationCore-Create-BCS_.../bible/other/lampstand.md

2.3 KiB

दीवट/दीवटों

परिभाषा:

बाइबल में “दीवट” शब्द उस रचना का संदर्भ देता है जिस पर दीपक रखा जाता था कि कमरे में प्रकाश व्याप्त हो।

  • एक साधारण दीवट मिट्टी, लकड़ी या धातु का बना होता था (धातु जैसे तांबा, चांदी या सोना)
  • यरूशलेम के मन्दिर में एक विशेष दीवट (दीपदान) था जिसमें सात दीपकों के लिए सात शाखाएं थी और वह सोने का था।

अनुवाद के सुझाव

  • इस शब्द का अनुवाद हो सकता है, “दीपक चौकी” या “दीपक रखने की रचना” या “दीपदा।"
  • मन्दिर के दीपदान का अनुवाद हो सकता है, “सप्तदीपक पीठिका” या “सात दीपकों की सोने की चौकी।"
  • अनुवाद के साथ दीवट का चित्र और बाइबल के संदर्भ में सप्तभुजा दीपदान के चित्र देना की सहायक होगा।

(यह भी देखें: तांबा, सोना, दीया, प्रकाश, चांदी, मन्दिर)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H4501, G30870