translationCore-Create-BCS_.../bible/other/hail.md

25 lines
2.2 KiB
Markdown

# ओलों, ओले गिरना, ओला-वृष्टि, ओलों का तूफ़ान #
## तथ्य: ##
ओले आकाश से बरसने वाले बर्फ के टुकड़ों को कहते हैं। “हेल” शब्द अंग्रेजी भाषा में अभिवादन का शब्द है जिसका अर्थ “हेलो” या “तुम्हें शुभकामनाएं” है।
* ओले बरसना अर्थात आकाश से बर्फ के टुकड़े बरसना जिसे “ओला-वृष्टि” कहते हैं।
* ओले सामान्यतः छोटे-छोटे बर्फ के टुकड़े होते हैं (कुछ ही सें.मी. के) परन्तु कभी-कभी वे 20 सेंटिमीटर चौड़ा और एक किलोग्राम तक के होते हैं।
* नये नियम में प्रकाशितवाक्य की पुस्तक में 50 किलोग्राम तक के ओले बरसने की चर्चा की गई है जब परमेश्वर अन्त समय में मनुष्यों को उनके पाप का दण्ड देगा।
* पुरानी अंग्रेजी भाषा में “हेल” शब्द का अर्थ है “आनन्द मनाना” जिसका अनुवाद “अभिवादन” हो सकता है।
(अनुवाद के सुझाव [नामों का अनुवाद](rc://en/ta/man/translate/translate-names))
## बाइबल सन्दर्भ: ##
* [मत्ती 27:27-29](rc://en/tn/help/mat/27/27)
* [मत्ती 28:8-10](rc://en/tn/help/mat/28/08)
* [भजन संहिता 078:47-49](rc://en/tn/help/psa/078/047)
* [भजन संहिता 148:7-8](rc://en/tn/help/psa/148/007)
* [प्रकाशितवाक्य 08:6-7](rc://en/tn/help/rev/08/06)
## शब्द तथ्य: ##
* Strong's: H68, H417, H1258, H1259, G5463, G5464