translationCore-Create-BCS_.../bible/other/governor.md

3.9 KiB

शासन करना, प्रभुता, प्रधानताएँ, राज्यपाल, अधिपति, हाकिम,

परिभाषा:

राज्यपाल वह मनुष्य है जो किसी देश या साम्राज्य के किसी विशाल क्षेत्र पर शासन करता है (जैसे सीमाओं में, क्षेत्र या प्रांत में)।

  • पुराने नियम का यह शब्द, "अधिपति (तर्शाता)" राज्यपाल के लिए एक अधिक विशिष्ट शीर्षक था जो एक फारसी प्रांत पर शासन करता था। *नए नियम में, राज्यपाल (प्रोकौन्सुल) शब्द रोम के किसी प्रान्त नियुक्त राज्यपाल के लिए विशिष्ट पदनाम था।
  • बाइबल के युग में हाकिम राजा या सम्राट के द्वारा नियुक्त किए जाते थे, और वे उसके अधीन रहते थे।
  • "प्रभुता" किसी देश या साम्राज्य के सब सत्ताधारी शासकों से संगठित होती है। ये शासक ऐसे कानून बनाते हैं जो अपने नागरिकों के व्यवहार को निर्देशित करते हैं ताकि उस देश के सभी लोगों के लिए शांति, सुरक्षा और समृद्धि हो।

अनुवाद के सुझाव:

  • “राज्यपाल” का अनुवाद “प्रशासक” या पर्यवेक्षक” या “क्षेत्रीय अगुआ” या “एक छोटे क्षेत्र का शासक” भी किया जा सकता है।
  • प्रकरण के अनुसार “राज करना” का अनुवाद “शासन करना” या “अगुआई करना” या “प्रबन्ध करना” या “पर्यवेक्षण करना” हो सकता है।
  • शब्द "राज्यपाल" का अनुवाद "राजा" या "सम्राट" के शब्दों से अलग ढंग से किया जाना चाहिए, क्योंकि एक राज्यपाल कम शक्तिशाली शासक था जो उनके अधिकार के अधीन था।
  • "हाकिम" शब्द का अनुवाद “रोमन राज्यपाल” या “रोमन प्रांतीय शासक” के रूप में भी किया जा सकता है।

(यह भी देखें: अधिकार, राजा, सामर्थ्य, प्रदेश, रोम, शासक)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • स्ट्रोंग्स: H324, H1777, H2280, H4951, H5148, H5460, H6346, H6347, H6486, H7989, H8269, H8660, G445, G446, G746, G1481, G2232, G2233, G2230, G4232