translationCore-Create-BCS_.../bible/other/chiefpriests.md

2.4 KiB

प्रधान याजकों

परिभाषा:

महायाजक यीशु के समय महत्वपूर्ण यहूदी धर्म के अगुवे थे

  • मन्दिर में आराधना के लिए आवश्यक हर एक बात के लिए महायाजक उत्तरदायी थे। वे मन्दिर में आनेवाली संपूर्ण धनराशि के प्रभारी थे।
  • वे साधारण याजकों से पद और अधिकार में अधिक मान्यवर थे। केवल महायाजक का अधिकार सबसे अधिक था।
  • महायाजक यीशु के प्रमुख बैरियों में थे और उन्होंने रोमी अधिकारियों को यीशु को बन्दी बनाने और मृत्यु-दण्ड देने के लिए विवश किया था।

अनुवाद के सुझाव:

  • “प्रधान याजक” का अनुवाद “प्रधान पुरोहित” या “प्रमुख पुरोहित” या “शास्त्रीय पुरोहित” किया जा सकता है।
  • सुनिश्चित करें कि यह अनुवाद “महायाजक” के अनुवाद से भिन्न हो।

(यह भी देखें: प्रधान, महा-याजक, यहूदी अगुवे, याजक)

बाइबल सन्दर्भ:

शब्द तथ्य:

  • Strong's: H3548, H7218, G749